विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: परिणीति ने शेयर की सगाई की पहली तस्वीर, राघव संग हुईं रोमांटिक

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sat, 13 May 2023 09:26 PM (IST)

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो चुकी है और इस जोड़ी ने पहली ...और पढ़ें

parineeti chopra raghav chadha engagement Parineeti shares Photos of engagement
parineeti chopra raghav chadha engagement Parineeti shares Photos of engagement

नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आधिकारिक तौर पर सगाई कर ली है और उन्होंने सगाई की प्यारी सी तस्वीरें भी साझा की हैं। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कैरोसेल पोस्ट डाला और तस्वीरों को कैप्शन दिया, "सब कुछ मैंने प्रार्थना की .. मैंने कहा हां! वाहेगुरु जी मेहर करना।"

परिणीति ने शेयर की सगाई की पहली तस्वीर

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra



VIP गेस्ट हुए शामिल

परिणीति और राघव ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस इवेंट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

हुए रोमांटिक

जहां राघव अपने मामा, फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन किए गए मिनिमलिस्ट अचकन में नजर आए, वहीं परिणीति मनीष मल्होत्रा के बेज कलर के लहंगे में दिखाई दीं।

काफी समय से आ रही हैं डेटिंग की खबरें

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की डेटिंग की खबर तब सामने आईं जब दोनों के एक दिल्ली में एक लंच डेट के बाद रेस्त्रां से निकलते हुए स्पॉट किया गया। इसके बाद से लागातर इसकी शादी और सगाई को लेकर खबरें सामने आती रही। हाल ही में दोनों ने साथ में आईपीएल का एक मैच भी देखा।

प्रियंका चोपड़ा हुईं शामिल

इस फंक्शन में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा शनिवार सुबह ही दिल्ली पहुंचीं। वह और उनके भाई सिद्धार्थ एक फोटो-ऑफ सेशन के लिए बाहर निकल गए क्योंकि वे सगाई में शामिल हुए थे। समारोह से प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी शामिल नहीं हुए। 

आम आदमी पार्टी के नेता हैं राघव 

राघव चड्ढा, जो पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं और हाल के विधानसभा चुनावों के प्रभारी भी थे, जहां उनकी पार्टी ने भारी बहुमत हासिल की थी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने सगाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ भी फोटो क्लिक कराई है, तस्वीरों में सीएम केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता भी दिखाई दीं।