Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति-राघव की शादी में लगा मेहमानों का जमावड़ा, एयरपोर्ट पर नजर आईं भाग्यश्री

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 06:33 PM (IST)

    Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल दिल्ली में शादी के प्री वेडिं ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding (Photo Credit: Instagram)
    Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. जल्द शादी करेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
    2. शादी में शामिल होने के लिए आने लगे मेहमान
    3. कल आएंगी बहन प्रियंका चोपड़ा

    नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा जल्द ही शादी करने वाले हैं। पिछले लंबे समय से दोनों की शादी सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस भी दोनों को दूल्हा-दुल्हन के लिबास में देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। दिल्ली में अपनी शादी के प्री वेडिंग फंक्शन पूरे करने के बाद अब ये कपल राजस्थान के उदयपुर के लिए उड़ान भर चुका है।

    इसके साथ ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है। परिवार से लेकर दोस्त तक शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर रवाना हो चुके हैं। इसके कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Parineeti- Raghav Wedding: परिणीति-राघव की शादी में होगी इतनी सिक्योरिटी, ब्लू टेप से कवर होगा फोन कैमरा

    एयरपोर्ट पर नजर आए शैलेश लोढ़ा

    हाल ही में, कवि और एक्टर शैलेश लोढ़ा को भी उदयपुर एयरपोर्ट पर पैपराजी ने अपने कैमरा में कैद किया। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि वह परिणीति और राघव की शादी के लिए इस शहर में आए हैं या नहीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    एक्ट्रेस भाग्यश्री और उनके पति हुए स्पॉट

    शैलेश लोढ़ा से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री और उनके पति हिमालय को भी उदयपुर एयरपोर्ट देखा गया है। इस दौरान एक्ट्रेस लाइनिंग शर्ट और डेनिम जींस में खूबसूरत लग रही थीं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    प्रियंका चोपड़ा की मां मधु भी आईं नजर

    परिणीति और राघव की शादी में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी पहुंची। वह भी उदयपुर एयरपोर्ट पर मल्टी कलर को-ओर्ड पहने दिखाई दीं।

    कल शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा

    कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार शाम को बेटी मालती के साथ अमेरिका से भारत के लिए रवाना होंगी। शनिवार सुबह बहन की शादी के फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंच जाएंगी।

    एक्ट्रेस का परिवार भी आया नजर

    दोस्त और मेहमानों के साथ-साथ परिणीति चोपड़ा की फैमिली भी उदयपुर पहुंच गई हैं। उदयपुर एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस के माता-पिता और भी एक साथ दिखाई दिए।

    यह भी पढ़ें: Parineeti-Raghav Wedding: शादी के लिए उदयपुर रवाना हुए परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, एयरपोर्ट पर वेलकम की तैयारी