यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Parineeti-Raghav Reception: मुंबई में इस तारीख को होगा परिणीति-राघव का रिसेप्शन, दिल्ली-चंडीगढ़ का जश्न कैंसिल?
Parineeti-Raghav Reception परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा संग अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू कर चुकी हैं। उनकी शादी के बाद अब ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra- Raghav Chadha Reception Party: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे के हमसफर बन चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे और उसके बाद 25 सितंबर को ये कपल दिल्ली लौट आया है।
राघव चड्ढा के घर पर आने के बाद परिणीति का धूमधाम से स्वागत किया गया। अब फैंस को दोनों की रिसेप्शन पार्टी का इंतजार है। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले इनका रिसेप्शन दिल्ली, चंडीगढ़ और मुंबई में होने वाला था, लेकिन अब ये हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनके दो जगहों के रिसेप्शन का प्लान कैंसिल हो चुका है।
दिल्ली और चंडीगढ़ में नहीं होगा परिणीति- राघव का रिसेप्शन?
शादी से पहले ही परिणीति और राघव चड्ढा के रिसेप्शन कार्ड की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें चंडीगढ़ और दिल्ली के रिसेप्शन के बारे में जानकारी शेयर की गयी थी। अब न्यूज 18 में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति-राघव का दिल्ली और चंडीगढ़ में रिसेप्शन आयोजित करने का प्लान फिलहाल कैंसिल हो चुका है और ये कपल मुंबई में ही शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेगा।
यह भी पढ़ें: Parineeti- Raghav Love Story: पहली मुलाकात में ही राघव को दिल दे बैठीं परिणीति, फिर चट मंगनी पट ब्याह
उनके सूत्रों के मुताबिक, "दिल्ली और चंडीगढ़ में पार्टी का प्लान फिलहाल कैंसिल हो चुका है। परिणीति और राघव चड्ढा मुंबई में अपने दोस्तों के लिए ग्रैंड पार्टी रखेंगे"।
.jpg)
मुंबई में इस दिन होगा परिणीति-राघव की रिसेप्शन पार्टी
इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि परिणीति और राघव का मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में 4 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें उनके इंडस्ट्री के दोस्त शामिल होंगे। आपको बता दें कि परिणीति ने राघव चड्ढा संग अपनी शादी में केवल अपने करीबी दोस्तों को ही इनवाइट किया था।
खबरें और भी
उन्होंने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था। सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ से लेकर प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर और वरुण धवन जैसे सितारों ने उन्हें उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी थीं।
यह भी पढ़ें: Raghav-Parineeti ने अपनी शादी में रखी थी नो-गिफ्ट पॉलिसी, शगुन में दिए गए थे सिर्फ इतने रुपए