Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti-Raghav Viral Video: इस खास अंदाज में चोपड़ा परिवार ने किया था राघव चड्ढा का स्वागत, वीडियो हुआ वायरल

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 09:58 AM (IST)

    Parineeti-Raghav Wedding Video Viral परिणीति चोपड़ा फाइनली मिसेज चड्ढा बन चुकी हैं। 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के व ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Video Viral / Photo- Instagram
    Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Video Viral / Photo- Instagram

    HighLights

    1. इस खास अंदाज में चोपड़ा परिवार ने किया था राघव चड्ढा का स्वागत
    2. राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शादी के वीडियो वायरल
    3. 24 सितंबर को परिणीति-राघव ने लिए थे सात-फेरे

    नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे के हमसफर बन चुके हैं। 24 सितंबर को इन दोनों की उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में धूमधाम से शादी हुई थी। राघव-परिणीति की शादी में उनके परिवार के अलावा सिर्फ करीबी लोग ही मौजूद थे।

    शादी के बाद अब उनकी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बीते दिन परिणीति की वेडिंग की कुछ वीडियोज सामने आई थीं, जिसे देखकर ये साफ पता लग रहा था कि एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के इस नए सफर को शुरू करने के लिए कितनी एक्साइटेड हैं। अब हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP)के नेता राघव चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    इस खास अंदाज में हुआ था दूल्हे राघव चड्ढा का स्वागत

    राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी से अब राजनेता राघव चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को राघव के एक फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Parineeti-Raghav Dance: फेरे से पहले परिणीति और राघव ने किया Umbrella वाला डांस, आपने देखा क्या वीडियो

    जहां पर परिणीति चोपड़ा के परिवार ने वेडिंग वेन्यू पर दूल्हे राघव चड्ढा का खूब धूम-धड़ाके और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। राघव भी ढोल-नगाड़ों की बीट पर फुल एन्जॉय करते हुए नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadhafan)

    दिल्ली पहुंच चुके हैं राघव-परिणीति

    आपको बता दें कि शादी के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अब दिल्ली लौट आए हैं। दोनों को बीते दिन उदयपुर से निकलते हुए स्पॉट किया गया। इसके अलावा जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दिल्ली पहुंचे तो एक्ट्रेस के भाइयों ने उन्हें सरप्राइज दिया।

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की 13 मई 2023 को सगाई हुई थी। उनकी सगाई का फंक्शन दिल्ली के कपूरथला में हुआ था। रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दो रिसेप्शन करने वाले हैं। उनका पहला रिसेप्शन चडीगढ़ में होगा और दूसरा दिल्ली में। 

    यह भी पढ़ें: Parineeti Raghav Wedding: CM भगवंत मान ने पंजाबी में दी परिणीति-राघव को बधाई, लिखा खास मैसेज