Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra ने राघव की फैमिली के साथ खेला क्रिकेट मैच, बॉलिंग करते दिखे हरभजन सिंह, वायरल हुआ ये वीडियो

    Updated: Mon, 02 Oct 2023 02:00 PM (IST)

    Parineeti Chopra-Raghav Chadha राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शाही शादी की तस्वीरें हर किसी ने देखी। कपल ने कुछ दिन पहले ही उदयपुर में शादी की और अब ...और पढ़ें

    Raghav Chadha and Parineeti Chopra Cricket Match Video
    Raghav Chadha and Parineeti Chopra Cricket Match Video

    HighLights

    1. राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच
    2. एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
    3. हरभजन सिंह ने चोपड़ा परिवार की तरफ से खेला मैच

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन के न्यू कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-एक कर शादी के फंक्शन्स की फोटो शेयर कर रहे हैं। कपल ने वेडिंग से खुद की तस्वीर सबसे पहले शेयर की थी, जिसमें परिणीति, परी से कम नहीं लग रही थीं।

    राघव के साथ उनकी जोड़ी खूब जम रही थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने वेडिंग आउटफिट और ज्वेलरी से जुड़ी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। अब परिणीति ने शादी से पहले चोपड़ा और चड्ढा के बीच हुए क्रिकेट मैच का मजेदार वीडियो दिखाया है।

    शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच

    परिणीति ने हाल ही में क्रिकेट मैच की फोटो शेयर की थी। टीम चोपड़ा और टीम चड्ढा के बीच मस्ती भरे क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। अब एक्ट्रेस ने इन तस्वीरें के पीछे हुई मस्ती को दिखाया है, जिसमें हरभजन सिंह के अलावा चोपड़ा और चड्ढा परिवार के लोग नजर आ रहे हैं। परिणीति ने ऑरेंज कलर की टीशर्ट पहन रखी है, जिस पर ब्राइड लिखा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

    'शादियों के लिए नए रीति-रिवाज की शुरुआत...'

    चोपड़ा और चड्ढा परिवार ने ट्रेडिशनल वेडिंग रिचुअल्स की शुरुआत क्रिकेट मैच और म्यूजिकल चेयर जैसे हल्के-फुल्के गेम के साथ की। वीडियो में देखा जा सकता है कि राघव टॉस करते हैं और परिणीति इसे जीत जाती हैं। डॉग को अम्पायर बनाया गया है। हरभजन सिंह इस बात से कन्फ्यूज हैं कि उन्हें बॉलिंग करनी किसकी तरफ से है। लड़की वाले या लड़के वाले। वीडियो के कैप्शन में परिणीति ने लिखा, 'शादियों के लिए नए रीति-रिवाज की शुरुआत...कोई स्ट्रेस नहीं, कोई ड्रामा नहीं...सिर्फ एक दूसरे की कंपनी को एंजॉय कर रहे और अपने प्यार को सेलिब्रेट कर रहे- चोपड़ा वर्सेज चड्ढा।'

    उदयपुर में हुई थी शादी

    राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी। इनकी शादी किसी रॉयल वेडिंग से कम नहीं थी। शादी में तमाम राजनीतिक सितारों ने शिरकत कर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया था।

    खबरें और भी