Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra: शादी के लिए मुंबई से रवाना हुई 'होने वाली दुल्हन' परिणीति चोपड़ा! चेहरे पर दिखा ब्राइडल ग्लो

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 11:29 AM (IST)

    Parineeti Chopra Spotted At Airport बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। कुछ ही दिनों में वह आप नेता राघव चड्ढा के साथ सात ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट। Photo-Instagram
    Parineeti Chopra एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट। Photo-Instagram

    HighLights

    1. शादी से पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा
    2. परिणीति चोपड़ा के चेहरे पर दिखा ब्राइडल ग्लो
    3. इस दिन राघव चड्ढा के साथ सात फेरे लेंगी परिणीति

    नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Wedding: परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर खासा चर्चा में हैं। वह कुछ ही दिनों में आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। शादी से पहले परिणीति मुंबई में स्पॉट हुईं। 

    शादी से पहले स्पॉट हुईं परिणीति

    परिणीति चोपड़ा को 17 सितंबर 2023 को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। माना जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी शादी के लिए रवाना हुई हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें R नाम की कैप पहने भी देखा गया, जिसे लोग राघव चड्ढा से जोड़कर देख रहे हैं।

    परिणीति चोपड़ा एयरपोर्ट पर बहुत खुश नजर आईं। उनके चेहरे पर दुल्हन बनने का निखार साफ दिखाई दे रहा था। एक्ट्रेस डेनिम जींस, व्हाइट टैंक टॉप के साथ ब्लू शर्ट और व्हाइट स्नीकर्स में कूल रही थीं। नो-मेकअप लुक में भी उनके चेहरे पर बेशुमार चमक है। 

    कब है परिणीति और राघव की शादी?

    परिणीति और राघव ने मई 2023 में सगाई की थी। अब 24 सितंबर को दोनों सात फेरे लेने जा रहे हैं। अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह परिणीति भी शाही अंदाज में शादी करेंगी। वह और राघव उदयपुर पैलेस में शादी के बंधन में बंधेंगे। 23 सितंबर से शादी की रस्में शुरू होंगी।

    कहां होगी परिणीति और राघव की शादी?

    परिणीति और राघव उदयपुर के लीला पैलेस में होगी। कहा जा रहा है कि कपल की संगीत सेरेमनी 90s के थीम पर होगी। संगीत में 90s के गाने बजेंगे। इसके बाद अगले दिन चूड़ा सेरेमनी होगी और फिर शादी। दिन में शादी होगी और रात में रिसेप्शन रखा जाएगा। 

    खबरें और भी

    परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म

    शादी के बीच परिणीति की अपकमिंग फिल्म भी रिलीज होने के लिए तैयार है। वह अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ 'मिशन रानीगंज' में नजर आएंगी। कुछ दिन पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जो फैंस को काफी पसंद आया। मूवी 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    यह भी पढ़ें- Rajasthan: ऐतिहासिक गणगौर बोट से निकलेगी राघव की बारात, मेवाड़ परंपरा की दिखेगी झलक; भव्य होगा शादी समारोह