Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पति Raghav Chaddha के लिए परिणीति चोपड़ा ने खोला मोर्चा, AAP नेता की ढाल बन दे रहीं विरोधियों को जवाब!

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 06:14 PM (IST)

    एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को राज्य सभा डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया गया है। ...और पढ़ें

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. राघव चड्ढा के खिलाफ आप पार्टी का एक्शन

    2. आम जनता के लिए राघव ने उठाई आवाज

    3. पत्नी परिणीति चोपड़ा का पोस्ट वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति और राजनेता राघव चड्ढा का नाम इस वक्त लगातार सुर्खिंया बटोर रहा है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने राघव को राज्य सभा डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। इस मामले को लेकर हर तरफ राघव चड्ढा की चर्चा हो रही है। 

    इस बीच सोशल मीडिया पर राघव की पत्नी परिणीति चोपड़ा एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने हसबैंड के पक्ष में बात करती हुई नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि परिणीति ने इस पोस्ट में क्या-क्या लिखा है- 

    पति के समर्थन में राघव चड्ढा

    हाल ही में राज्य सभा सदन में राघव चड्ढा ने कई ऐसे मुद्दों पर आवाज उठाई है, जो सीधे तौर पर आम जनता से नाता रखते हैं। इनमें से एक मामला पैटरनिटी लीव का रहा, जिस पर राघव ने सदन में डंके की चोट पर बात की। इस मुद्दे को लेकर दो दिन पहले परिणीति चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें राघव चड्ढा के राज्य सभा सदन की पैटरनिटी लीव वाली स्पीच मौजूद रही। 

    यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा को झटका: AAP ने डिप्टी लीडर पद से हटाया, राज्यसभा में बोलने पर भी पाबंदी की मांग की

    raghav chadha (1)

    इस पोस्ट में परिणीति ने लिखा है-  मेरे प्यारे पति, आपने सिर्फ एक सांसद के तौर पर ही नहीं, बल्कि उस पिता के तौर पर बात की, जिसे मैं हर रोज देखती हूं। हमने इस बारे में कितनी ही बार बात की है कि हमारा बच्चा इस बात का हकदार है कि उसके माता-पिता दोनों ही, अपनी पूरी क्षमता के साथ, उसके साथ मौजूद रहें। तो जब आज आपने बात की, तो वह सिर्फ कोई पॉलिसी नहीं थी।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

    वह उस तरीके से निकली थी, जिस तरह आप हमारे बच्चे की परवरिश करते हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि बच्चे के पैदा होने पर केवल एक मां का जन्म नहीं बल्कि एक पिता का भी जन्म होता है। ऐसे घर जहां परिवार को पिता का साथ नहीं मिलता। आज आप उनके अकेलेपन को संसद तक ले आए। एक ऐसी जगह जहां इस बात की सचमुच बहुत अहमियत है, हमेशा आप पर गर्व है।

    कब आया परिणीति का पोस्ट

    मालूम हो कि परिणीति चोपड़ा का ये पोस्ट उस वक्त आया, जब पैटरनिटी लीव वाले मामले को लेकर सदन में विरोधी पक्ष ने राघव चड्ढा का विरोध किया। हालांकि, परिणीति के इस पोस्ट का राघव चड्ढा के राज्य सभा डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने वाले मामले से कोई लेना-देना नहीं है। 

    यह भी पढ़ें- 'अपने लिए खुद खड़े होना...' Raghav Chadha के समर्थन में परिणीति चोपड़ा, सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ वायरल