Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra ने मिमी दीदी को किया बर्थडे विश, देसी गर्ल संग शेयर की खास फोटो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 18 Jul 2023 01:57 PM (IST)

    Parineeti Chopra Wish Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा 41वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस की छोटी और कजिन बहन परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें विश किया है ...और पढ़ें

    Happy Birthday Priyanka Chopra Parineeti Photo Credit Instagram
    Happy Birthday Priyanka Chopra Parineeti Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. परिणीति चोपड़ा ने पीसी को किया विश
    2. पीसी लंदन में सेलिब्रेट करेंगी अपना जन्मदिन
    3. निक जोनस वाइफ के लिए करेंगे खास प्लान

     

    नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Wish Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस की छोटी और कजिन बहन परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें विश किया है। प्रियंका इन दिनों लंदन में हैं। जहां वह अपने पति निक जोनस के साथ इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट करेंगी।

    परिणीति ने प्रियंका को दी जन्मदिन की बधाई

    परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर पीसी संग अपनी सगाई की अनदेखी फोटो शेयर की है। इस फोटो में पीसी ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं तो वहीं परिणीति क्रीम कलर के सूट में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में पीसी छोटी बहन का मांग टीका सही करती नजर आ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं मिमी दीदी... आप जो कुछ भी करती हैं उसके लिए धन्यवाद! मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।

    लंदन में बर्थडे मनाएंगी प्रियंका चोपड़ा

    बता दें, प्रियंका ने इन दिनों अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह एक्टर जॉन सीना और इद्रिस एल्बा संग नजर आएंगी। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के पति निक जोनस भी दो दिन पहले उनके पास पहुंचे है। कयास लगाए जा रहे हैं कि निक इस बार वाइफ पीसी के लिए लंदन में खास पार्टी का आयोजन करेंगे।

    परिणीति की शादी में पीसी निभाएगी खास ड्यूटी

    सभी जानते है कि प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा का एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती है। प्रियंका की शादी में परिणीति ने खूब रंग जमाया था। आगे से आगे उन्होंने शादी में बहन वाली सारी जिम्मेदारियां उठाई थी। वहीं अब पीसी भी अपनी छोटी बहन के लिए कुछ ऐसा ही करने वाली है। बहन की शादी में पीसी खास ड्यूटी निभाएगी।

    खबरें और भी