विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paris Olympics 2024 में हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक, जानिए सिनेमा में राष्ट्रीय खेल का इतिहास

Published: Sat, 27 Jul 2024 02:17 PM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2024 08:16 PM (IST)

Paris Olympics 2024 पेरिस ओलंपिक 2024 में 8 अगस्त का दिन बेहद खास रहा है। हॉकी टीम इंडिया (Hockey Team ...और पढ़ें

हॉकी बनने वालीं फिल्मों की लिस्ट (Photo Credit-Jagran)
हॉकी बनने वालीं फिल्मों की लिस्ट (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. फ्रांस में हुआ पेरिस ओलंपिक का शंखनाद
  2. हॉकी के खेल पर अब तक बन चुकी हैं ये फिल्में
  3. लिस्ट में अक्षय कुमार और शाह रुख खान के भी नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। टीम की इस कामयाबी की चर्चा हर तरफ हो रही है। सही मायनों में ये ब्रॉन्ज मेडल भारतवासियों के लिए खुशियों की सौगात लाया है। लेकिन क्या आपको पता है कि हिंदी सिनेमा वो माध्यम रहा है, जिसने समय-समय पर हॉकी के खेल पर फिल्में बनाकर हमें हमारे नेशनल स्पोर्ट्स के बारे में जागरूक कराया है।

ये लेख सिनेमा और हॉकी (Movies Based On Hockey) से संबंधित है, जिसमें हम बॉलीवुड में हॉकी के इतिहास पर चर्चा करेंगे। साथ ही बताएंगे इस गेम पर अब तक कितनी फिल्में बनीं और पहली मूवी कौन सी थी। 

सूरमा (Soorma) 

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पर साल 2018 में एक फिल्म बनाई जाती है, जिसका नाम सूरमा होता है। इस फिल्म में पंजाबी फिल्म कलाकार और गायक दिलजीत दोझांस ने संदीप की भूमिका निभाई। सूरमा में दिखाया गया है कि असल जिंदगी में आए तमाम उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद भी किस तरह से संदीप ने हॉकी के मैदान में वापसी की थी और देश का नाम रोशन किया था।

ये भी पढ़ें- कब और किस फिल्म में पहली बार दिखा था बॉक्सिंग का खेल? कभी मेडल तो कभी ऑनर के लिए की मुक्केबाजी

बता दें कि संदीप को हॉकी के खेल का फ्लिकर सिंह कहा जाता है। निर्देशक शाद अली के डायरेक्शन में बनी सूरमा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया और अपनी शानदार कहानी से दर्शकों का दिल जीता था। 

ए1 एक्सप्रेस (A1 Express) 

हिंदी सिनेमा के अलावा साउथ सिनेमा भी हॉकी के खेल पर फिल्म बनाने के मामले में पीछे नहीं रहा है। साल 2021 में सुदीप किशन स्टारर फिल्म ए1 एक्सप्रेस को रिलीज किया गया था, जिसमें हॉकी के खेल को लेकर एक खिलाड़ी के जुनून का बखूबी दर्शाया गया है। 

चक दे इंडिया (Chak De India) 

शाह रुख खान स्टारर फिल्म चक दे इंडिया का नाम इस लिस्ट में जरूर शामिल होता है। साल 2007 में निर्देशक शिमित अमिन की इस मूवी ने सिनेमा जगत में स्पोर्ट्स ड्रामा की एक नई मिसाल कायम की। संभवत: चक दे इंडिया को राष्ट्रीय खेल हॉकी पर बनने वाली पहली मूवी माना जाता है।

इसकी स्टोरी 2002 के राष्ट्रीय मंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत से प्रेरित होकर तैयार की गई। बता दें शाह रुख की इस मूवी को 55वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स मे लोकप्रिय मूवी का खिताब मिला था।

हरजीता (Harjeeta)

निर्देशक विजय कुमार अरोरा के निर्देशन में साल 2018 में फिल्म हरजीता को बड़े पर्दे पर उतारा गया। इस मूवी में गरीबी में पले एक बच्चे की कहानी को दिखाया गया है, जो हॉकी खेलकर अपने देश का गौरव बढ़ाना चाहता है।

फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है और इसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट पंजाबी फीचर फिल्म का खिताब भी मिला था। अभिनेता एमी विर्क ने हरजीता में लीड रोल प्ले किया है। 

गोल्ड (Gold)

सुपरस्टार अक्षय कुमार की साल 2018 में रिलीज होने वाली गोल्ड मूवी को इस लिस्ट से कैसे बाहर रखा जा सकता है। इस फिल्म में आजादी के बाद ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम के पहले स्वर्ण पदक जीत की गौरवगाथा को दिखाया गया है। 

खिदो खुंडी (Khido Khundi)

पंजाब की तरफ से देश के लिए कई हॉकी खिलाड़ी निकल कर सामने आए हैं। ऐसी कहानी की दास्तां पंजाबी फिल्म खिदो खुंडी बयां करती है।

अभिनेता मानव बिज और रंजीत मान की इस फिल्म में पंजाब के एक इलाके के हॉकी के खिलाड़ियों के बारे में बताया गया है कि कैसे वे देश के लिए हॉकी खेलने का सपना साकार करते हैं।  

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: 4 साल बाद सेलीन डियोन ने की वापसी, ओपनिंग सेरेमनी में 75 साल पुराने गाने को गाकर बिखेरा जलवा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।