Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympic 2024: पीवी सिंधु को चीयर करते नजर आए राम चरण और उपासना, शेयर किया खिलाड़ी का शानदार वीडियो

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 05:20 PM (IST)

    पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत बेहद शानदार रही। खेल के दूसरे दिन महिला सिंगल्स बैडमिंटन में भारत ने जीत हासिल की। पीवी सिंधु ने मालदीव की फथीमथ नब्बाह अब ...और पढ़ें

    सुपरस्टार राम चरण और उपासना (फोटो इंस्टाग्राम)
    सुपरस्टार राम चरण और उपासना (फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. राम और उपासना ने की पीवी से मुलाकात
    2. पीवी सिंधु ने अब्दुल रज्जाक को हराया
    3. महज 27 मिनट में मैच किया खत्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत हो चुकी हैं। ऐसे में हर किसी के सिर चढ़कर पेरिस ओलंपिक का नशा देखने को मिल रहा है। खेल के दूसरे दिन महिला सिंगल्स बैडमिंटन में भारत ने जीत हासिल की। 

    पीवी सिंधु ने मालदीव की फथीमथ नब्बाह अब्दुल रज्जाक के खिलाफ जीत हासिल की। पीवी सिंधु ने बेहद आसानी से पहला मैच जीता।  महज 27 मिनट में ही दोनों गेम को अपने नाम कर भारतीय स्टार ने धमाकेदार शुरुआत की। ऐसे में ये मैच देखने साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ स्टेडियम में नजर आए। उपासना ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह पीवी को चियर करती नजर आईं। 

    राम और उपासना ने देखा पीवी सिंधु का मैच

    साउथ सुपरस्टार राम चरण पिछले कुछ दिनों से अपनी फैमिली के साथ पेरिस में है। जहां ये परिवार ओलंपिक के खेलों का मजा लेता नजर आ रहा है। ऐसे में रविवार को उपासना और राम चरण पीवी सिंधु का मैच देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोर्ट से खिलाड़ी पीवी सिंधु की फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की और कैप्शन में लिखा है, 'कम ऑन पीवी सिंधु'। 

    यह भी पढ़ें-  Paris Olympics में शामिल होने से पहले Chiranjeevi पोती क्लिन क्लारा को निकले घुमाने, राम चरण-उपासना भी आए नजर

    27 जुलाई से शुरू हुआ ओलंपिक

    ओलंपिक गेम पर भारतीयों की भी कड़ी नजर है, क्योंकि देश से 117 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।  

    खबरें और भी

    ओपनिंग सेरेमनी में भी लिया था भाग

    बता दें, इस कपल ने ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भाग लिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पेरिस ओलंपिक से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें कोनिडेला परिवार ओलंपिक देखने के लिए निकला था।

    यह भी पढ़ें- फैमिली संग Olympics 2024 देखने पहुंचे Ram Charan, पेरिस से सामने आईं लेटेस्ट फोटोज