Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बांग्लादेश में Pathaan की रिलीज से पहले बवाल, फेमस बांग्लादेशी अभिनेता ने सरकार के आदेश का किया विरोध

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 10 May 2023 04:24 PM (GMT+05:30)

    शाह रुख खान की फिल्म पठान 12 मई को बांग्लादेश में रिलीज होनेवाली है। इसे लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। वहीं अब एक बांग्लादेशी अभिनेता ने फिल्म को बा ...और पढ़ें

    शाह रुख खान की पठान बांग्लादेशी सिनेमाघरों में 12 मई को रिलीज हो रही है।
    शाह रुख खान की पठान बांग्लादेशी सिनेमाघरों में 12 मई को रिलीज हो रही है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म अभिनेता शाह रुख खान की फिल्म 12 मई को बांग्लादेश के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जहां इसे लेकर शाह रुख खान के बांग्लादेशी फैंस में उत्सुकता है। वहीं, बांग्लादेशी अभिनेता और निर्माता मुनव्वर हुसैन दिपजोल ने बांग्लादेश सरकार के इस आदेश का विरोध किया है।

    दीपजोल भारतीय फिल्मों को बांग्लादेश में दिखाए जाने के विरोध में है

    दरअसल मुनव्वर हुसैन दीपजोल ने हमेशा ही भारतीय फिल्मों को बांग्लादेश में दिखाए जाने का विरोध किया है। इसके पहले फरवरी में उन्होंने बांग्लादेश सरकार की भारत से फिल्मों को आयात करने की योजना का भी विरोध किया था। अभिनेता के अनुसार, भारतीय फिल्मों का बांग्लादेश के सिनेमाघरों में प्रदर्शन, बांग्लादेश फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचाएगा।

    पठान बांग्लादेशी सिनेमाघरों में 12 मई को रिलीज हो रही है

    गौरतलब है कि शाह रुख खान की पठान बांग्लादेशी सिनेमाघरों में 12 मई को रिलीज हो रही है। पठान को 41 सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। वहीं, इसके प्रतिदिन 198 शो दिखाए जाएंगे। खबरों के अनुसार, दीपजोल के द्वारा बनाई गई फिल्म भी उसी समय रिलीज हो रही है। अब उन्होंने दावा किया है कि बांग्लादेश के दर्शक शाह रुख खान की बजाय उनकी फिल्म को देखना पसंद करेंगे लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया है।

    'अगर अच्छी फिल्में बनाते हैं तो लोग स्थानीय फिल्में देखना पसंद करेंगे'

    दीपजोल ने यह भी कहा कि ईद के दौरान आठ बांग्लादेशी फिल्में रिलीज हुई थी और सभी को बांग्लादेशी दर्शकों ने काफी प्यार दिया। उनका यह भी कहना है कि लोगों की पसंद के अनुसार अगर फिल्में बनाते हैं तो लोग स्थानीय फिल्में देखना पसंद करेंगे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 1050 रुपये करोड़ का व्यवसाय किया है

    पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 1050 रुपये करोड़ का व्यवसाय किया है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। वहीं, फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता थी। वहीं, इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हो गया था। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    फिल्म के एक गाने में बदलाव करने का भी सुझाव दिया गया था। इसके बाद भी, फिल्म ने अच्छा व्यापार किया है।