Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pathaan Film Row: 'बेशरम रंग' पर अब विवेक अग्निहोत्री ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर कर कहा- सेक्युलर ना देखें

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 28 Dec 2022 02:23 PM (IST)

    Pathaan Film Row पठान फिल्म का बेशरम रंग गाना 12 दिसंबर को गाना रिलीज हुआ था। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार् ...और पढ़ें

    Pathaan Film Row: फिल्म पठान के गाने को लेकर विवाद हो गया है।
    Pathaan Film Row: फिल्म पठान के गाने को लेकर विवाद हो गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Besharam Rang Row: विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान के बेशरम रंग गाने को लेकर हुए विवाद पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने दरअसल एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक लड़की फिल्मों और वेब सीरीज में फैली अश्लीलता के बारे में बात कर रही है। पठान फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज होने के बाद से काफी विवादों में था। इस गाने में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण ने काफी हॉट पोज दिए थे। हालांकि दीपिका पादुकोण के ऑरेंज स्विमसूट को लेकर बवाल हो गया था कई लोगों ने फिल्म को बॉयकॉट करने की भी मांग की थी। 

    विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा है, 'जो सेक्युलर है, वह इस वीडियो को ना देखें'

    फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि जो लोग सेक्युलर है, वह इस वीडियो को ना देखें। विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्म द कश्मीर फाइल्स थी। यह 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। उन्होंने बुधवार को एक वीडियो शेयर किया है। 

    यह भी पढ़ें: Dwayne Johnson क्रिसमस पर बेटी से मेकअप कराते आए नजर, वायरल वीडियो को मिले 67 लाख से ज्यादा व्यूज

    एक लड़की पठान के गाने को लेकर क्रिटिसाइज कर रही है

    एक युवा लड़की दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान के पठान के गाने को लेकर क्रिटिसाइज कर रही है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'चेतावनी बॉलीवुड के खिलाफ वीडियो है अगर आप सेक्युलर है तो इसे ना देखें।' वीडियो में दीपिका पादुकोण शाह रुख खान को बेशराम रंग के म्यूजिक वीडियो पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस अवसर पर एक लड़की दोनों की सराहना करने के बाद पूछ रही है कि आप लोगों को ऐसे उकसाने वाले कपड़े पहनने की क्या जरूरत है और ऐसे मुव्स दिखाने से भी क्या होता है? क्या आप इसे कंटेंट कहते हो? इसके बाद वह आगे कहती है कि ऐसी वीडियो को देखने के कारण महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते हैं । कास्ट और क्रू साफ-सुथरा कंटेंट क्यों नहीं बनाते हो जैसे कि अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म बनाते हैं।'  वह आगे हिंदी में पूछती है, 'आप ऐसा क्यों कर रहे हो? पैसे के लिए, गानों में आप किस प्रकार के शब्दों का उपयोग करते हो? किस प्रकार के कपड़े पहनाते हों? क्या आप लोगों को शर्म नहीं आती?'

    यह भी पढ़ें: Bollywood Christmas 2022: क्रिसमस पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने दी शुभकामनाएं, देखें वायरल तस्वीरें

    पठान फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है

    वीडियो के अंत में वह भारत की महिलाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए कहती हैं, 'फिल्म बनाने वालों को ऐसी उकसाने वाली फिल्में और कंटेंट नहीं बनानी चाहिए। कृपया और निर्देशन का तरीका बदल दीजिए।'

    खबरें और भी