Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pathaan Trailer Out: पठान का एक्शन पैक्ड ट्रेलर हुआ रिलीज, शाह रुख और दीपिका के सामने जॉन बने बड़ी चुनौती

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 10 Jan 2023 03:21 PM (IST)

    Pathaan Trailer शाह रुख खान दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मच अवेटेड फिल्म पठान के ट्रेलर का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म की रिलीज क ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan, Deepika Padukone, John Abraham, Instagram
    Shah Rukh Khan, Deepika Padukone, John Abraham, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan Trailer: शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान बीते काफी महीनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। एक तरफ फैंस शाह रुख को लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं तो वहीं, दूसरी तरफ पठान को लेकर विरोध करने वालों को भी कमी नहीं हैं। अब तक फिल्म के गाने से लेकर कॉस्टयूम तक, कई चीजों पर बवाल खड़ा हो चुका है। फिल्म के बायकॉट की लगातार मांग उठ रही है। इस बीच आज यानी 10 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें- Pathaan Trailer: वीएफएक्स देख यूजर्स की छूटी हंसी, कहा- लगता है VFX टीम को नहीं मिला अप्रेजल

    एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस का मिलेगा डोज

    पठान के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा फिल्म को हिट बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स का दावा है कि पठान के साथ दर्शकों को एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस तीनों का डोज मिलगा। पठान के ट्रेलर की शुरुआत जॉन अब्राहम के साथ होती है, जो एक टेररिस्ट ग्रुप का हिस्सा हैं। जॉन की टीम कॉन्ट्रैक्ट पर काम करती है और उनका अगला निशाना भारत है। देश को बचाने के लिए स्पाई एजेंट शाह रुख खान यानी पठान को बुलाया जाता है, जो जेल में सजा काट रहा है।

    यह भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu: बीमारी से जूझ रही सामंथा रुथ प्रभु का यूजर ने उड़ाया मजाक, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

    दीपिका और शाह रुख की शानदार केमिस्ट्री

    मिशन पर मुस्तैद पठान की मुलाकात अपने जैसी दूसरी स्पाई एजेंट दीपिका पादुकोण से होती है, जो मिशन के लिए पठान के साथ हाथ मिलाना चाहती है, लेकिन पठान की उसके साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। ट्रेलर में मशीन गन से लेकर एरियल स्टंट तक, एक्शन का फुल डोज देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही शाह रुख का एक डायलॉग भी ध्यान खींच रहा है, जब वह कहते हैं, "एक सोल्जर ये नहीं पूछता की देश ने उसके लिए क्या किया, वो पूछता है कि वो देश के लिए क्या कर सकता है।" यहां देखें पठान का ट्रेलर, 

    पठान के लिए शाह रुख ने आजमाया हर पैतरा

    शाह रुख खान के लिए पठान बेहद खास है। फिल्म को हिट बनाने के लिए किंग खान बॉडी बिल्डिंग से लेकर फिल्म के प्रमोशन तक, हर पैतरा आजमा रहे हैं। फिल्म में शाह रुख एक स्पाई एजेंट के किरदार में नजर आएंगे। पठान को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है, जबकि फिल्म को यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।

    खबरें और भी

    पठान में दिखेंगे खूबसूरत नजारे

    पठान को दुनियाभर के कई एक्जॉटिक लोकेशन में शूट किया गया है। स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म 25 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हिंदी के अलावा पठान तमिल और तेलुगु में भी रिलीज की जाएगी।

    शाह रुख की आने वाली फिल्में

    शाह रुख खान आखिरी बार अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म जीरो में नजर आए थे, जिसे आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप साबित हुई। वहीं, अब लगभग चार सालों बाद किंग खान कम बैक कर रहे हैं, और उनकी पहली फिल्म पठान होगी, जो कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। पठान के अलावा शाह रुख के पास राज कुमार हिरानी की फिल्म डंकी भी है, जिसमें वह तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। किंग खान इस वक्त साउथ के डायरेक्टर एटली के साथ भी एक अनटाइटल्ड फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ फातिमा सना शेख और नयनतारा भी शामिल हैं।