Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पवन कल्याण की 'Hari Hara Veera Mallu' को मिली नई रिलीज डेट, बॉबी देओल भी आएंगे नजर

    Updated: Sat, 21 Jun 2025 03:11 PM (IST)

    हरि हर वीरा मल्लू आखिरकार दर्शकों के लिए एक महाकाव्य यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार हो गई है। यह भारतीय सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक महाकाव्य ...और पढ़ें

    हरि हरा वीर मल्लू में पवन कल्याण (फोटो-इंस्टाग्राम)

    हरि हरा वीर मल्लू में पवन कल्याण (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण अभिनीत हिस्टोरिकल मेगा-फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’(Hari Hara Veera Mallu) इस जुलाई में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    गिरीश जगरलामुदी और ए.एम. ज्योति कृष्णा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने फैंस के बीच काफी चर्चा बटोरी है। फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर एक कैप्शन लिखा - "एक सत्ता के लिए लड़ता है। एक धर्म के लिए लड़ता है। विरासतों का टकराव शुरू होता है। सत्य, विश्वास और स्वतंत्रता की लड़ाई का गवाह बनें। फिल्म वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में 24 जुलाई,2025 को रिलीज होगी। इसके साथ ही मूवी का एक लेटेस्ट पोस्टर भी शेयर किया गया।

    ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की रिलीज क्यों टाली गई?

    ‘हरि हर वीरा मल्लू’ को पहले 12 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। टीम ने कहा कि फिल्म की हाई क्वालिटी बनाने के लिए इसकी रिलीज डेट को टाला गया। रिलीज में देरी को लेकर निर्माताओं ने कहा,"हम अधिक प्रगति के लिए एक कदम पीछे हट रहे हैं," उन्होंने कहा कि यह निर्णय 'पावर स्टार' पवन कल्याण की विरासत के योग्य एक मास्टरपीस बनाने की तैयारी है।

    Pawan

    यह भी पढ़ें: 'जब सनातन धर्म का मजाक उड़ाया जाता है तो...', शर्मिष्ठा को मिला पवन कल्याण का समर्थन, ममता सरकार पर फूटा गुस्सा

    निर्माताओं ने अफवाहों को खारिज किया

    इसके बाद, प्रोडक्शन टीम ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गलत सूचनाओं को भी स्पष्ट किया। इंटरनेट पर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इन पर विश्वास न करें। इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है। ‘हरि हर वीरा मल्लू’ को एक बड़ी टीम के साथ बनाया जा रहा है। गिरीश जगरलामुडी और ए.एम. ज्योति कृष्णा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार एम.एम. कीरवानी ने दिया है।

    ज्ञानशेखर वी.एस. और मनोज परमहंस ने सिनेमैटोग्राफी संभाली है, जबकि प्रवीण के.एल. फिल्म का संपादन कर रहे हैं। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म से एक शानदार सिनेमाई अनुभव मिलने की उम्मीद है और प्रशंसक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में बॉबी देओल भी निधि अग्रवाल के साथ नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: International Yoga Day: पीएम मोदी के साथ आज तीन लाख लोग करेंगे योग,  सीएम नायडू और  पवन कल्याण भी रहेंगे साथ