Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साउथ की इस बड़ी फिल्म को कोरियोग्राफ करेंगे Vicky Kaushal के पिता, दिखाई देगा जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 05:32 PM (GMT+05:30)

    राम चरण (Ram Charan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अभिनीत स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' 27 मार्च, 2026 को रिलीज होगी। बुची बाबू सना द्वारा न ...और पढ़ें

    पेड्डी के एक सीन में राम चरण (फोटो-इंस्टाग्राम)

    पेड्डी के एक सीन में राम चरण (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण स्टारर फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) 27 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा बताई जा रही है। इस मूवी में राम चरण के अपोजिट जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। अब मूवी से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट सामने आया है।

    जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस होगा शूट

    खबरों की मानें तो विक्की कौशल के पिता और अनुभवी कोरियोग्राफर शाम कौशल इस फिल्म के लिए एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस का निर्देशन कर रहे हैं। रमेश बाला के अनुसार, पेड्डी के निर्माताओं ने फिल्म के एक अहम एक्शन एपिसोड की निगरानी के लिए अनुभवी शाम कौशल को चुना है। टीम इस समय हैदराबाद में इस सीक्वेंस की शूटिंग कर रही है और कथित तौर पर इस पर अच्छी-खासी रकम खर्च की गई है।

    Ram Charan (5)

    यह भी पढ़ें- Ram Charan की 'The India House' के सेट पर हादसा, सेट पर अचानक से आई बाढ़; क्रू मेंबर घायल

    बताया जा रहा है कि मौजूदा शेड्यूल में राम चरण, शिव राजकुमार और कई अन्य फाइटर्स इस एक्शन एपिसोड में हिस्सा लेंगे।

    इन फिल्मों में काम कर चुके हैं शाम कौशल

    अनुभवी कोरियोग्राफर शाम कौशल इससे पहले कई प्रतिष्ठित बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी हालिया फिल्मों में दंगल, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और कई अन्य शामिल हैं।

    क्या है पेड्डी की कहानी?

    पेड्डी की कहानी ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित एक क्रिकेट टूर्नामेंट के इर्द-गिर्द घूमती है। राम चरण इसमें एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके और जाह्नवी के अलावा मूवी में शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और कई अन्य कलाकार हैं। हाल ही में, निर्माताओं ने ए.आर. रहमान द्वारा रचित फिल्म का पहला सिंगल, 'चिकिरी चिकिरी' रिलीज किया। टीम ने एक बीटीएस वीडियो भी जारी किया जिसमें संगीत वीडियो की शूटिंग दिखाई गई है।

    यह भी पढ़ें- मां श्रीदेवी के नक्शेकदम पर चल रहीं Janhvi Kapoor, साउथ की बड़ी फिल्म में धमाकेदार एंट्री

    खबरें और भी