Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर के लड़ाई - झगड़े घर पर छोड़कर काम पर निकलती हूं- पेट पुराण फेम एक्ट्रेस सई ताम्हणकर

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Mon, 16 May 2022 03:50 PM (IST)

    मेंटल हेल्थ और फिटनेस बैलेंस करने के सवाल पर बात करते हुए सई कहती हैं कि मुझे ऐसा लगता है कि जब आप काम पर जाते हो तो आपकी घर की जिम्मेदारी या घर में ज ...और पढ़ें

    Pet Puraan fame Sai Tamhankar Social media page
    Pet Puraan fame Sai Tamhankar Social media page

    शिखा धारीवाल, मुंबई। बोल्ड लुक और दमदार एक्टिंग से सुर्खियों में रहने वाली मराठी अभिनेत्री सई ताम्हणकर ने हाल ही में अपनी मराठी वेब सीरीज पेट पुराण के दौरान जागरण डॉट कॉम से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान सई ने इंडस्ट्री में महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा मिलने वाली कम फीस, फिटनेस और मेंटल हेल्थ को लेकर भी खुलकर बातचीत की है।

    महिलाओं को मिलने वाली कम फ़ीस के सवाल पर सई बात करते हुए कहती हैं हालांकि तमिल, तेलुगु और बॉलीवुड इंडस्ट्री में मैंने काम तो किया है लेकिन कम काम किया है तो वहां के बारे में मुझे ज्यादा नहीं पता इसलिए कमेंट नहीं कर सकती। लेकिन हां मेरी यानी मराठी इंडस्ट्री में अभी तक ऐसी शुरुआत नहीं हुई है मैंने कई बार काफी पहले इस मामले पर अपनी आवाज उठाई थी और इस मुद्दे पर अपनी बात रखने की कोशिश करते हुए बराबरी की फ़ीस की मांग की थी, पर उस वक़्त बात बन नहीं पायी। असल में अगर इस मुद्दे पर हम इंडस्ट्री की सभी अभिनेत्रियां एक साथ बात करें तो बात बन सकती है, लेकिन हां इतना जरूर है कि आने वाले वक़्त में मैं चाहती हूं कि यह दौर बदले और मुझे भी मेल एक्टर जितनी ही फीस मिले।

    मेंटल हेल्थ और फिटनेस बैलेंस करने के सवाल पर बात करते हुए सई कहती हैं कि मुझे ऐसा लगता है कि जब आप काम पर जाते हो तो आपकी घर की जिम्मेदारी या घर में जो झगड़े सब बातें घर पर छोड़ कर जाना होता है। मैं ऐसा ही करती हूं, घर के इशू घर पर छोड़ कर जाती हूं। हालांकि यह कहने के लिए बहुत आसान बात है करने में बहुत मुश्किल है लेकिन ये प्रैक्टिस से हो पाता है। मैंने यह हासिल किया है।

    मैं अपनी मेंटल फिटनेस का बहुत ख्याल रखती हूं। इस तरह के एक्सपेरिमेंट करती रहती हूं जैसे कुछ वक़्त पहले मैंने पाण्डेचरी फिल्म के दौरान सोशल मीडिया से डिटॉक्स किया था। क्योंकि फिल्म का करेक्टर बहुत अलग था और उस वक़्त मै सारा फोकस सिर्फ उसी पर करना चाहती थी और मेंटल हेल्थ के लिए सबसे जरुरी यह है कि आप दिन भर की थकान के बाद शाम को किसी अपने से बात जरूर करें। अपने दिल की बात शेयर करें और सबसे जरूरी है नींद , मैं यह टिप्स देना चाहती हूं कि लाइफस्टाइल और फिटनेस ही नहीं बल्कि जिंदगी के लिए भी कम से आठ घंटे की नींद जरूरी है।

    खबरें और भी

    आपको बता दे सई इंडस्ट्री में आने से पहले स्पोर्ट्स प्लेयर रही है वह स्टेट लेवल की कबड्डी प्लेयर रह चुकी है। उन्होंने एक नाटक में काम किया था और उस दौरान उन्हें लगा कि उन्हें एक्टिंग प्रोफेशन में काम करना चाहिए तब सई को पहला सीरियल मिला और उसके बाद सई की एक्टिंग जर्नी में एक के बाद एक दमदार प्रोजेक्ट शामिल होते गए। इतना ही नहीं सई ऐसी पहली मराठी अभिनेत्री हैं, जिन्हें मराठी इंडस्ट्री में फैशन दीवा भी कहा जाता है।