Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साइकोलॉजिकल थ्रिलर Obsess में 'ट्रक' भी है लीड हीरो, कास्टिंग के लिए मेकर्स को करनी पड़ी माथापच्ची

    Updated: Thu, 28 May 2026 02:20 PM (IST)

    अभिनेता और निर्देशक पीटर विल्सन की अपकमिंग फिल्म आबसेस की कास्टिंग को लेकर दिलचस्प किस्सा सामने आ रहा है। ...और पढ़ें

    फिल्म आबसेस (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    फिल्म आबसेस (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. पीटर विल्सन की अगली फिल्म आबसेस

    2. ट्रक की कास्टिंग का मजेदार किस्सा

    3. इस दिन रिलीज होगी साइकोलॉजिकल थ्रिलर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर आपने सुना होगा कि फिल्ममेकर्स को अभिनेता और अभिनेत्री की कास्टिंग के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जो अपने किरदार में सही बैठ सकेंगे। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि फिल्म में एक ट्रक की कास्टिंग के लिए मेकर्स को माथापच्ची करनी पड़ी हो। 

    ऐसा हाल ही में हुआ है, जब अभिनेता और निर्देशक पीटर विल्सन ने अपनी अपकमिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर आबसेस में ट्रक को एक अहम पात्र के तौर पर रखा है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-

    आबसेस में ट्रक का भी लीड रोल 

    कई बार फिल्मो में कलाकारों के साथ-साथ प्रयोग हुई कुछ चीजें भी एक पात्र की तरह होती हैं, जिनका चुनाव फिल्मकार बहुत ध्यान से करते हैं। जिस तरह फिल्म धूम में निर्देशक संजय गढ़वी ने कई मोटरसाइकिलों को देखने के बाद एक को चुना था। फिल्म आबसेस के लिए फिल्म के अभिनेता और निर्देशक पीटर विल्सन ने ट्रक का चुनाव किया है।

    यह भी पढ़ें- 'मैंने पति के लिए...' Govinda को इंप्रेस करने के लिए सुनीता ने 15 साल की उम्र में किया ये काम, खुद किया खुलासा

    peter wilson obsess

    फिल्म में पीटर पात्र ज्यादातर हिस्सों में वही ट्रक चलाता दिखता है। इस बारे में पीटर बताते हैं, ‘ट्रक भी फिल्म एक अहम पात्र है। कलाकारों की तरह उसकी भी हमने कास्टिंग की है। हमें ऐसा ट्रक चाहिए था जिसका चेहरा या सामने वाला हिस्सा गुस्से में दिखे। हालांकि, हमें ज्यादातर ट्रकों का सामने वाला हिस्सा ऐसे दिखा मानो वो मुस्कुरा रहे हों।

    peter wilson obsess movie

    मैं चाहता था कि उसे देखकर ही डर लगे। बड़ी मुश्किल से एक ट्रक मिला। शूटिंग से पहले एक तरफ पीटर का मेकअप होता था, दूसरी तरफ ट्रक का, ताकि हम उसे फिल्म में दिखाए रूप में ढाल सकें।’

    पीटर बताते हैं कि मुझे इसमें अभिनय नहीं करना था, मैंने इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों से संपर्क किया, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। फिर मेरी टीम ने कहा कि आप ही यह भूमिका निभाओ। मैंने इसके लिए अपना वजन भी काफी बढ़ाया।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी फिल्म आबसेस

    बात की जाए फिल्म आबसेस की रिलीज डेट के बारे में तो 29 मई 2026 को ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। पीटर विल्सन के अलावा इस मूवी में आपको बिग बॉस फेम और टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह भी लीड रोल में नजर आएंगी। 

    यह भी पढ़ें- 28 साल पुराने गाने को सुन रोमांस में डूबे लोग, इंटरनेट पर वायरल हुआ Kumar Sanu का गाना; बन चुकी हैं लाखों रील्स