विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Phir Aayi Hasseen Dillruba से पहले देख डालिए OTT पर मौजूद तापसी पन्नू की ये फिल्में

Published: Wed, 31 Jul 2024 05:48 PM (GMT+05:30)

तापसी पन्नू और विक्रांत मेसी स्टारर फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा 9 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म नेटफ्लिक्स ...और पढ़ें

तापसी पन्नू की पॉपुलर फिल्में ओटीटी पर
तापसी पन्नू की पॉपुलर फिल्में ओटीटी पर

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिर आई हसीन दिलरुबा
  2. फिल्म में सनी कौशल भी नजर आएंगे
  3. सस्पेंस थ्रिलर है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। तापसी पन्नू की फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ये इकलौती ऐसी हिंदी फिल्म है जिसका सीक्वल भी ओटीटी पर रिलीज हो रहा है। वहीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू फीमेल लीड के तौर पर प्लेटफॉर्म पर राज कर रही हैं। आज आपको एक्ट्रेस की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप आराम से ओटीटी पर देख सकते हैं।

थप्पड़

तापसी पन्नू और पवैल गुलाटी स्टारर फिल्म थप्पड़ डोमेस्टिक वॉयलेंस जैसे सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म है। इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। अमृता के रोल में नजर आ रही तापसी पन्नू अपने पति से बेहद प्यार करती है और उसका खूब ख्याल रखती है। लेकिन एक पार्टी में पति की हरकत के बाद से वो उससे तलाक लेने का फैसला करती है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

डंकी

डंकी की कहानी 3 दोस्त मनु (तापसी पन्नू),बुग्‍गु (व‍िक्रम कोचर) और जस्‍सी (अन‍िल ग्रोवर) की कहानी है जो विदेश जाने के लिए डंकी मारते हैं। इस काम में शाह रुख खान उनकी मदद करते हैं। इस पूरे रास्ते उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है डंकी उसी की कहानी है। डंकी को जाने माने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर Taapsee Pannu ने पैपराजी पर कसा तंज, बोलीं- 'मैं उन्हें मीडिया भी नहीं कहती'

बदला

बदला एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जिसे सुजॉय घोष ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आए। फिल्म में तापसी पन्नू के पति अर्जुन का मर्डर हो जाता है और हत्या का आरोप भी उसी पर लगता है। ये एक बेहतरीन मर्डर मिस्ट्री है जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

नाम शबाना

फिल्म नाम शबाना को शिवम नायर ने डायरोक्ट किया है। ये एक बॉलीवुड एक्शन स्पाई थ्रिलर ड्रामा है। फिल्म में तापसी पन्नू,अक्षय कुमार,मनोज बाजपेई, अनुपम खेर मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म की कहानी मुंबई में रहने वाली एक लड़की शबाना की है जो अपनी मां के साथ आराम से जीवन गुजार रही होती है। एक बार अचानक कुछ ऐसे हालात आते हैं जिसकी वजह से उसे स्पेशल टास्क फोर्स ज्वाइन करना पड़ता है।

रश्मि रॉकेट

फिल्म रश्मि रॉकेट को आकर्ष खुराना ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में तापसी पन्‍नू,प्रियांशु पेन्युली,सुप्र‍िया पाठक,अभ‍िषेक बनर्जी,सुप्रिया पिलगांवकर मुख्य किरदार में नजर आए। यह फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है। एथलीट की जिंदगी उतार चढ़ाव भरी है ये फिल्म उस यात्रा को दर्शाती है। फिल्म महिला एथलीटों के स्वाभिमान पर चोट करती है। इस फिल्म को आप जी 5 पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पति मैथियास बो को न जानने वालों पर भड़कीं Taapsee Pannu, कहा- 'मुझे उन लोगों के लिए दुख होता है'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।