Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Siddhant Chaturvedi: सुपरहीरो शक्तिमान बनना पड़ा सिद्धांत चतुर्वेदी पर भारी, बाद में इस वजह से मांगी माफी

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Tue, 01 Nov 2022 03:58 PM (IST)

    siddhant Chaturvedi Dressed Up As Shaktimaan दुनियाभर में हेलोवीन डे बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के स्टार्स भी कई अलग-अलग कैरेक्टर ...और पढ़ें

    phone bhoot actor siddhant chaturvedi transform into superhero shaktimaan. Photo Credit/Instagram
    phone bhoot actor siddhant chaturvedi transform into superhero shaktimaan. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Siddhant Chaturvedi: शक्तिमान टेलीविजन का एक ऐसा सुपरहीरो शो रहा है, जो लगभग दूरदर्शन पर 90 के दशक के हर बच्चे ने देखा है। मुकेश खन्ना स्टारर इस शो ने 9 साल तक टीवी पर राज किया है, आज भी दर्शक उन्हें इसी किरदार के लिए याद करते हैं। हाल ही में हेलोवीन डे के मौके पर जहां कटरीना कैफ एक तरफ हार्ले क्वीन बनीं, तो वहीं दूसरी तरफ सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस शाम के लिए सुपरहीरो शक्तिमान का किरदार चुना, उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी बीटीएस वीडियो भी शेयर की। इस वीडियो में 'फोन भूत' एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी सॉरी बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

    सिद्धांत चतुर्वेदी को शक्तिमान बनने के बाद कहना पड़ा सॉरी

    सुपरहीरो शक्तिमान बने सिद्धांत चतुर्वेदी का ये वीडियो धड़ल्ले से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। वायरल वीडियो की शुरुआत दूरदर्शन के लोगो के साथ हुई, जिसमें पहले सिद्धांत गंगाधर(शक्तिमान का दूसरा रूप) बनकर आते हैं, और इधर-उधर देखते हैं और फिर वह शक्तिमान बन जाते हैं। वह एंड में बीटीएस वीडियो में ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि शक्तिमान की पैंट फट गई, इस वजह से बीच में हमें...इसके बाद ये वीडियो ब्लैकआउट हो गया। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सिद्धांत ने कैप्शन में लिखा, 'सॉरी शक्तिमान'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi)

    फैंस को पसंद आ रहा सिद्धांत चतुर्वेदी का शक्तिमान अवतार

    शक्तिमान बने सिद्धांत चतुर्वेदी का ये सुपरहीरो अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनके चाहने वाले तो उन्हें बॉलीवुड का असली सुपरहीरो बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप पहले भी इतने ही क्यूट थे, या फिर वक्त ने किया कोई हसीं सितम'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'एमसी शेर ही असली शक्तिमान है'। अन्य यूजर ने लिखा, 'आपने शक्तिमान के आउटफिट को अमेजिंग बना दिया है'। कुछ घंटे पहले पोस्ट किए गए उनके इस वीडियो को अब तक 42 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

    जल्द ही फिल्म 'फोन भूत' में आएंगे नजर

    सिद्धांत चतुर्वेदी के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही कटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' में नजर आएंगे। ये फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी का एस्सेल विजन प्रोडक्शन 'फोन भूत' को प्रोड्यूस कर रहा है। कटरीना कैफ स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सोनाक्षी सिन्हा की डबल एक्स एल और जाह्नवी कपूर की मिली से टकरा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Halloween 2022: कटरीना कैफ पर चढ़ा 'हैलोवीन' का नशा, दिखाया ऐसा अतरंगी स्टाइल फैंस का चकराया सिर

    यह भी पढ़ें: Phone Bhoot: कटरीना कैफ ने फोन भूत को प्रमोट करते हुए बोला विक्की कौशल का डायलॉग, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट