विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी से पहले दुल्हन की तरह सज गया है प्रियंका चोपड़ा का घर, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 26 Nov 2018 08:51 AM (IST)Updated: Thu, 29 Nov 2018 08:41 AM (IST)

प्रियंका की शादी जोधपुर में होगी लेकिन, मुंबई से उनके घर की जो तस्वीरें सामने आयी हैं, उनमें आप देख ...और पढ़ें

शादी से पहले दुल्हन की तरह सज गया है प्रियंका चोपड़ा का घर, देखें तस्वीरें
शादी से पहले दुल्हन की तरह सज गया है प्रियंका चोपड़ा का घर, देखें तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड में यह साल शादियों का साल रहा। साल की विदाई से पहले अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। प्रियंका की शादी जोधपुर में होगी लेकिन, मुंबई से उनके घर की जो तस्वीरें सामने आयी हैं, उनमें आप देख सकते हैं कि उनके घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।

जागरण डॉट कॉम ने आपको बता दिया है कि प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी स्टार निक जोनास की शादी दो दिसंबर को होगी। ये शादी पंजाबी/हिन्दू रीति रिवाज से होगी लेकिन ख़बर है कि उसके ठीक अगले दिन यानि तीन दिसंबर को प्रियंका और निक क्रिश्चियन वेडिंग का हिस्सा होंगे और ईसाई विधि विधान से शादी करेंगे। बहरहाल, आप देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा का घर लाइट से सजा दिया गया है। प्रियंका का घर नीचे से ऊपर तक दूधिया रौशनी में जगमगा रहा है।

यह भी पढ़ें: संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने बताया अपना सीक्रेट, देखें उनकी ये चुनिंदा और स्टाइलिश तस्वीरें

गौरतलब है कि प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। शादी की कई रस्में नवंबर के आख़िरी दो दिनों में शुरू होंगीl अब बस प्रियंका की शादी में कुछ दिन ही बचे हैं, ऐसे में शादी की तैयारियां शरू हो गयी हैं। प्रियंका की शादी के बारे में कहा जा रहा है कि यह इस साल की सबसे ख़ास शादियों में होगी।

प्रियंका से पहले इस साल अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और हाल ही में दीपिका पादुकोण की शादी चर्चा में रही। हालांकि, नेहा धूपिया से लेकर हिमेश रेशमिया और मिलिंद सोमन की शादियों ने भी सुर्खियां बटोरी। अब बारी है प्रियंका चोपड़ा की।

यह भी पढ़ें: मॉम-डैड, दीदी और दीपिका पादुकोण को लेकर बेंगलुरु से मुंबई लौटे रणवीर सिंह, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा आज देश की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। प्रियंका ने अपनी मेहनत और जूनून से इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना ली है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में उनके नाम की गूंज है और अब जब प्रियंका शादी करने जा रही हैं तो उनके दूल्हा निक से लेकर शादी की तैयारियों तक पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।