Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सिर्फ ट्रेलर देखकर ही...' टल गई Phule की रिलीज डेट, अब किस दिन पर्दे पर दिखेगी फिल्म?

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 04:24 PM (IST)

    प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi) और पत्रलेखा स्टारर फिल्म फुले (Phule Movie) की चर्चा इन दिनों काफी ज्यादा चल रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद से फिल्म विवादों ...और पढ़ें

    फुले फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव (Photo Credit- IMDB)
    फुले फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव (Photo Credit- IMDB)

    HighLights

    1. फुले की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन
    2. इस दिन रिलीज होगी प्रतीक गांधी की फिल्म
    3. डायरेक्टर ने फिल्म पर दिया बयान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की मोस्ट अवेटेड फिल्म फुले ट्रेलर रिलीज के बाद से चर्चा में आ गई। फिल्म पर जातिवाद बढ़ाने का आरोप लगा है। विवादों के कारण इस मूवी की फिल्मी गलियारों में खूब चर्चा चल रही है। इससे पहले भी कई फिल्मों पर कंट्रोवर्सी हुई है और मेकर्स को कुछ बदलाव करने पड़े हैं। फुले फिल्म (Phule) को रिलीज डेट को सिनमाघरों में दस्तक देने से ठीक एक दिन पहले बदल दिया गया है। आइए इसके पीछे का कारण विस्तार से जानते हैं।

    फिल्म से जुड़े विवाद पर निर्देशक ने क्या कहा?

    निर्देशक अनंत महादेवन ने न्यूज 18 को दिए हालिया इंटरव्यू में कहा, 'लोगों ने ट्रेलर देखकर फिल्म को जज किया है, जो सही तरीका बिल्कुल नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि 'फुले की कहानी समाज की कुरीतियों पर चोट करती है, जो दिखाती है कि आज के समय में भी कई छोटे शहरों में जाति के आधार पर भेदभाव किया जाता है।'

    फुले फिल्म की नई रिलीज डेट

    अनंत महादेवन की निर्देशित फुले फिल्म पहले 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवादों के चलते मेकर्स को रिलीज डेट में बदलाव करना पड़ा। फिल्म निर्माता की आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, अब मूवी को 25 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा यह फिल्म 11 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली थी। खैर, अब इसे दो हफ्ते बाद यानी 25 अप्रैल 2025 को रिलीज किया जाएगा। इस मूवी का ट्रेलर देखने के बाद ब्राह्मण समाज ने नाराजगी जाहिर की और आरोप लगाया कि पत्रलेखा और प्रतीक गांधी की फिल्म जातिवाद को बढ़ावा देती है।

    Photo Credit- IMDB

    ये भी पढ़ें- 'धर्म का ठेका खुद...', Salman Khan के राम मंदिर वाली घड़ी पहनने के विवाद पर क्या बोल गए प्रतीक गांधी?

    मेकर्स को मिले फिल्म में बदलाव  करने के निर्देश

    केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फुले के ट्रेलर को देखने के बाद मेकर्स को इसमें बदलाव करने के लिए आदेश दिए। खासतौर पर इसमें दिखाए गए जातिवाद के डायलॉग को हटाने की बात कही गई है। इसके अलावा फिल्म के कुछ शब्दों को भी हटाने के निर्देश निर्माताओं को दिए गए हैं। इसके पीछे वजह है कि फिल्म को हर वर्ग के लोगों के देखने के उपयुक्त बनाया जा सके।

    खबरें और भी

    Photo Credit- IMDB

    प्रतीक गांधी ने लोगों की नाराजगी पर क्या कहा?

    फुले फिल्म में प्रतीक गांधी लीड रोल में नजर आएंगे। एक्टर ने फिल्म पर चल रहे विवाद से पहले कहा था, 'आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती है कि लोग किसी भी बात पर नाराज हो सकते हैं। सोशल मीडिया के जमाने में हर किसी के पास कुछ भी कहने की ताकत है और कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल भी करते हैं। ऐसी स्थिति में फिल्म से जुड़े लोगों को डरने की जगह आत्मविश्वास से काम लेना चाहिए।

    ये भी पढ़ें- Friday Release: शुक्रवार को होगा मनोरंजन का महाविस्फोट, OTT पर छावा शिकार थिएटर में Jaat का वार, Binge Watch