Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी के बाद स्वरा भास्कर की कव्वाली नाइट की तस्वीरें आईं सामने, ग्रीन सूट में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 16 Mar 2023 05:33 PM (IST)

    Swara And Fahad स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने हाल ही समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद (Fahad Ahmad) संग शादी की है। सालों एक दूसरे को डेट करने के बा ...और पढ़ें

    Swara Bhaskar, Swara Bhaskar Qawwali Night, Fahad Ahmad, Fahad Ahmad And Swara Bhaskar
    Swara Bhaskar, Swara Bhaskar Qawwali Night, Fahad Ahmad, Fahad Ahmad And Swara Bhaskar

    नई दिल्ली, जेएनएन। Swara And Fahad: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद (Fahad Ahmad) संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। पिछले चार दिनों से एक्ट्रेस के शादी के फंक्शन जोर-शोर से चल रहे हैं।

    हल्दी सेरेमनी से लेकर संगती, मेहंदी और शादी समेत हर फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं अब बुधवार को हुई कव्वाली नाइट की भी तस्वीरें सामने आई है।

    कव्वाली नाइट में खूबसूरत दिखी स्वरा

    स्वरा-फहद की कव्वाली नाइट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए। सोशल मीडिया पर उन्होंने भी कुछ तस्वीरें साझा कर इस कपल को बधाई दी है। इस दौरान एक्ट्रेस बॉटल ग्रीन कलर के वेलवेट सूट में नजर आई। इसके लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने मांग टीका, कानों में लॉन्ग व्हाइट और गोल्डन कलर के इरयरिंग पहने हुए है।

    वहीं दूल्हे मिया फहद अहमद भी बेगम संग मैचिंग करते नजर आए। इस दौरान वह ग्रीन क लर की शेरवानी में दिखाई दिए। इस तस्वीर में देख सकते हैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कव्वाली का लुफ्त उठा रहे हैं।

    अखिलेश यादव को कहा धन्यवाद

    स्वरा भास्कर ने अखिलेश यादव को कव्वाली नाइट में शामिल होने के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा, "बहुत धन्यवाद आपका अखिलेश यादव सर...आप हमारी खुशियों में शरीक हुए, हम आपके आभारी हैं। हमारे सेलिब्रेशन को और भी खास बनाने के लिए शुक्रिया।

    खबरें और भी

    फहद संग शादी पर एक्ट्रेस ने कही ऐसी बात 

    शादी के बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी पर कहा, हम दोनों अपनी पहचान पर गर्व करते हैं। दोनों ही अपनी पहचान को न तो बदलना कभी चाहते हैं न ही कभी बदलेंगे। दोनों एक दूसरे की पहचान और धर्म की इज्जत करते हैं।

    आज दिल्ली में होगा रिसेप्शन

    बता दें, शादी के इस खास दिन पर कर्नाटक संगीत फंक्शन का भी आयोजन किया था। वहीं आज गुरुवार यानी 16 मार्च को दिल्ली में रिसेप्शन होगा। इस फंक्शन में एक्ट्रेस के कई करीबी दोस्त शामिल होंगे।