Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    National Creators Award: 'बियर बाइसेप्स' रणवीर इलाहाबादिया को PM Modi ने नेशनल क्रिएटर अवॉर्ड से किया सम्मानित

    Updated: Fri, 08 Mar 2024 12:15 PM (IST)

    शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड 2024 का आयोजन किया गया। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव भ ...और पढ़ें

    रणवीर इलाहाबादिया ने जीता नेशनल क्रिएटर अवॉर्ड, (X Image)
    रणवीर इलाहाबादिया ने जीता नेशनल क्रिएटर अवॉर्ड, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड (National Creators Award 2024) कार्यक्रम चल रहा है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर अपने कंटेस्टेंट के लिए पहचाने वाले इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया। इनमें इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पॉपुलर इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) का नाम भी शामिल है।

    सोशल मीडिया की दुनिया में रणवीर इलाहाबादिया एक बड़ा नाम बन चुके हैं। फिल्म से लेकर राजनीति और धर्म तक लगभग कई अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले दिग्गजों का रणवीर इलाहाबादिया इंटरव्यू ले चुके हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके पॉडकास्ट की झलकियां देखने को मिल जाती हैं।

    यह भी पढ़ें- लग्जरी कार से गुची बैग तक, अनंत-राधिका को बॉलीवुड से मिले करोड़ों के गिफ्ट, जानें- किसने दिया सबसे महंगा तोहफा?

    पीएम मोदी ने बांटे अवॉर्ड

    सरकार ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के टैलेंट को सम्मानित करने के लिए शनल क्रिएटर्स अवार्ड्स की शुरुआत की है। इसकी घोषणा पीएम मोदी ने अपने शो मन की बात में की थी। जिसका पहला संस्करण 8 मार्च को आयोजित किया गया है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए।

    20 कैटेगरी में 23 विजेता

    नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड के लिए लगभग 1.5 लाख नॉमिनेशन आए थे। लाखों वोट्स के बाद सरकार ने 20 कैटेगरीज में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड दिए। कार्यक्रम में 23 विजेताओं को सम्मानित किया गया। इनमें से एक रणवीर इलाहाबादिया हैं।

    खबरें और भी

    पीएम मोदी के साथ रणवीर की मस्ती

    पीएम मोदी सभी विनर्स को अपने हाथों से अवॉर्ड दिया। जब रणवीर इलाहाबादिया की बारी आई तो वो भी पूरे जोश के साथ मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीएम के साथ हंसी- मजाक भी किया। स्टेज पर रणवीर इलाहाबादिया ने अगली बार नरेंद्र मोदी के साथ पॉडकास्ट करने की इच्छा जताई।

    यह भी पढ़ें- Aamir Khan: अंबानी की पार्टी में डांस करने पर आमिर खान ने दी सफाई, कहा- 'वो मेरी पार्टी में भी नाचते हैं'

    कई राजनेताओं संग किया पॉडकास्ट

    रणवीर इलाहाबादिया सोशल मीडिया पर 'बियर बाइसेप्स' के नाम से मशहूर हैं। यूट्यूब पर उन्हें 7.31 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं, ट्विटर पर उनके 566300 सब्सक्राइबर हैं। नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू करने की इच्छा रखने वाले रणवीर इलाहाबादिया अब तक राजीव चन्द्रशेखर, एस जयशंकर, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल के साथ पॉडकास्ट कर चुके हैं।