Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रकुल प्रीत-जैकी भगनानी को दी शादी की बधाई, न्यूली वेड कपल को भेजा ये स्पेशल लेटर

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 22 Feb 2024 05:48 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत और निर्माता जैकी भगनानी ने 21 फरवरी को गोवा में शादी रचाई है। इनकी वेडिंग को लेकर हर कोई इस न्यूली वेड कपल को शुभकामनाएं द ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने रकुल और जैकी की दी शादी की मुबारकबाद (Photo Credit-Instagram)
    पीएम मोदी ने रकुल और जैकी की दी शादी की मुबारकबाद (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने रचाई शादी
    2. पीएम मोदी ने न्यूली वेड कपल को दी बधाई
    3. सोशल मीडिया पर सामने आया प्रधानमंत्री का ये लेटर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा रकुल प्रीत (Rakul Preet) का नाम शादी को लेकर इस समय लाइमलाइट में बना हुआ है। रकुल ने कल यानी 21 फरवरी को गोवा में फिल्म निर्माता जैकी भगनानी के साथ सात फेरे लिए हैं।

    हर कोई इस न्यूली वेड कपल को जीवन की नई पारी की शुरुआत के लिए शुभकानाएं भेज रहा है। इस बीच अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तरफ से भी रकुल और जैकी की शादी की बधाइयां मिली हैं। पीएम मोदी ने इन दोनों एक स्पेशल लेटर भेजकर बेस्ट विशेस दी हैं।

    पीएम मोदी की तरफ से रकुल और जैकी को मिली बधाई

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी शादी का निमंत्रण पत्र भेजा था, लेकिन किसी कारण वह इनकी शादी में शामिल नहीं हो पाए। इसके बाद पीएम मोदी ने रकुल और जैकी की वेडिंग को लेकर एक खास पत्र भेजा है, जिसको जैकी भगनानी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर किया। 

    प्रधानमंत्री की तरफ से मिले इस पत्र में रकुल प्रीत और जैकी भगनानी को शादी की मुबारकबाद दी गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस कपल की जीवन में खुशहाली को लेकर भी अपनी तरफ से दुआ की है और आशीर्वाद दिया है। जैकी ने इस लेटर को ट्वीट में लिखा है-

    खबरें और भी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपका आशीर्वाद हमारे लिए दिल की गहराइयों को छूता है। नए जीवन की शुरुआत के लिए आपकी शुभकामनाओं का तहे दिल से शुक्रिया।

    इस तरह से जैकी ने पीएम का आभार व्यक्त किया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर जैकी भगनानी के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। 

    पीएम की वजह से भारत में की शादी

    दरअसल कुछ समय पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अमीर वर्गों के लोगों से ये अपील की थी वे डेस्टिनेशन वेडिंग और अन्य इवेंट को विदेशों में करने की बजाय भारत देश में ही करें।

    इसके बाद रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपनी वेडिंग का प्लान बदल कर गोवा में इसे आयोजित किया। इससे पहले इनकी शादी विदेश में होने वाली थी।

    ये भी पढ़ें- विंटेज कार में Rakul Preet Singh को लेने पहुंचे थे Jackky Bhagnani, एक्टर की बारात का वीडियो वायरल