Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pooja Bhatt: महेश भट्ट को लिप किस करने पर पूजा भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोल करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 12:10 PM (IST)

    Pooja Bhatt फिल्मी फैमिली से आने के बाद बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम हासिल करने वालीं पूजा भट्ट को अक्सर किसी न किसी बात के लिए ट्रोल किया जाता है। पूजा ...और पढ़ें

    File Photo of Mahesh Bhatt and Pooja Bhatt
    File Photo of Mahesh Bhatt and Pooja Bhatt

    HighLights

    1. 90 के दशक में चर्चा में आया था पूजा भट्ट-महेश भट्ट का लिपकिस
    2. मैगजीन कवर पेज के लिए किया था किस
    3. एक्ट्रेस-फिल्ममेकर ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की नामी फिल्ममेकर पूजा भट्ट जितनी फेमस हैं, उतनी ही कंट्रोवर्शियल भी। करियर की शुरुआत में जहां उन्होंने फिल्मों से नाम कमाया, तो वक्त बढ़ने के साथ अपने पिता महेश भट्ट को एक मैगजीन के लिए लिपलॉक करने पर लोगों के ताने भी सुने। यह किस्सा काफी पुराना है, लेकिन पूजा को आज भी इस बात के लिए ट्रोल किया जाता है। अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ पर कोई रिएक्शन न देने वालीं पूजा ने इस बार इस बारे में खुलकर बात की है।

    महेश भट्ट को किस करने पर बोलीं पूजा भट्ट

    यूट्यूबर सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने इस किस को करने का कारण बताया। 90 के दशक में मैगजीन कवर पेज के लिए किए गए किस पर रिएक्ट करते हुए पूजा भट्ट ने लोगों को ही खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस किस में कुछ गलत नहीं लगता।

    View this post on Instagram

    A post shared by Siddharth Kannan (@sid_kannan)

    ट्रोल्स की लगाई क्लास

    आउटस्पोकन नेचर के लिए फेमस पूजा भट्ट ने महेश भट्ट को किए किस के बचाव में बात की। उन्होंने कहा, ''मैं इसे सिंपल तरीके से देखती हूं। मुझे लगता है कि बदकिस्मती से एक ठहराव की अवस्था में मोमेंट कैसे भी दिखाया और समझा जा सकता है। मुझे याद है कि शाहरुख खान ने एक बार मुझसे कहा था कि जब आपकी बेटियां होती हैं, खासकर जब वे छोटी होती हैं, तो वे अक्सर कहती हैं, 'मॉम एंड डैड, मुझे किस करिये' और वे इसके लिए तत्पर रहती हैं। अब इस उम्र में भी, मैं अपने पिता के लिए अभी भी वही 10 पाउंड की बच्ची हूं। वह बंधन जीवन भर रहेगा।''

    उन्होंने आगे कहा कि उस तस्वीर में एक पिता और बेटी के बीच का मासूम मोमेंट कैप्चर किया गया था। इसके लिए उन्हें सफाई देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनके पिता से उनके रिश्ते को अपनी नजरों से देखा। एक्ट्रेस ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा, ''अगर लोग बाप और बेटी के रिश्ते को अलग नजरिये से देख सकते हैं, तो वो कुछ भी कर सकते हैं। फिर हम बात करते हैं फैमिली वैल्यूज की। बहुत कमाल का जोक है।''