Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pooja Hegde: पूजा हेगड़े ने दिया सलमान खान को नया नाम, ऑफस्क्रीन 'भाईजान' को यह कहकर पुकारती हैं एक्ट्रेस

    By Jagran NewsEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 19 Apr 2023 11:24 AM (IST)

    Pooja Hegde ब्यूटिफुल एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर इन दिनों लाइमलाइट में हैं। फिल्म के प्रमोशन में बिजी एक्ट्रेस ...और पढ़ें

    File Photo of Salman Khan and Pooja Hegde
    File Photo of Salman Khan and Pooja Hegde

    नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इन दिनों 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की यह फिल्म रिलीज से बस दो दिनों की दूरी पर है। ईद के मौके पर धमाल मचाने के लिए तैयार इस मल्टीस्टारर फिल्म में पूजा हेगड़े पहली बार सलमान खान के साथ रोमांस करती देखी जाएंगी।

    सिल्वर स्क्रीन पर वह सलमान की 'जान' बनी हैं,लेकिन क्या आप जानते हैं कि भाईजान की इस लीडिंग लेडी ने उन्हें पहली बार क्या कहकर पुकारा था।

    प्रमोशन में जुटे सितारे

    पूजा हेगड़े ने सात साल पहले ऋतिक रोशन के साथ 'मोहेंजो दारो' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहला कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया। अब एक्ट्रेस एक बार फिर हिंदी फिल्म की सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देती नजर आएंगी। सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस बीच फिल्म के प्रमोशन में जुटी एक्ट्रेस ने सलमान से अपनी पहली मुलाकात पर एक खुलासा किया है।

    पहली मुलाकात में सलमान को इस नाम से पुकारा

    पिंकविला को दिए इंटरव्यू में पूजा हेगड़े ने बताया सुपरस्टार सलमान खान को वह शुरुआत में 'भाई' कहकर पुकारती थीं। उन्होंने कहा, ''शुरू में मैं जब उनसे मिलीं, मैंने उनको भाई बोला। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई उन्हें यही कहकर पुकारता है। उन्हें भाई बोलना नेचुरल टेंडेसी है क्योंकि पूरी दुनिया उन्हें इसी नाम से पुकारती है। फिल्म में भी, हर कोई उन्हें भाईजान कहकर पुकारता है।''

    सलमान को दिया नया नाम

    पूजा ने कहा कि उनका कैरेक्टर ऐसा है कि वह उन्हें भाई नहीं बुला सकतीं, लेकिन ऑफस्क्रीन वह गलती से उन्हें भाई कह देती थीं। लोगों ने इसी बात पर मजाक बना दिया। अब वह सलमान खान को एसके कहती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि सलमान ने ही उन्हें इस नाम से बुलाने को कहा है। उन्होंने कहा कि वह उन्हें सलमान भी बुला सकती हैं, लेकिन उन्हें एसकी ही ज्यादा सही लगा।

    खबरें और भी

    पूजा ने कहा कि उन्होंने सलमान को सलमान सर कह कर बुलाना शुरू कर दिया था। इसके जवाब में सलमान ने उन्हें मैम कहना शुरू कर दिया। नाम को लेकर हुई कंफ्यूजन का आखिरकार उन्होंने यही सॉल्यूशन निकाला कि सलमान को 'एसके' कहकर बुलाया जाए।