विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Poonam Dhillon को इस सुपरस्टार ने जड़ा था जोरदार थप्पड़, बाद में मांगनी पड़ी थी माफी

Published: Thu, 18 Apr 2024 02:47 PM (IST)

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस में से एक पूनम ढिल्लों आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर ...और पढ़ें

पूनम ढिल्लों का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)
पूनम ढिल्लों का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस की बात हो और उसमें पूनम ढिल्लों का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है। 80 के दशक की इस एक्ट्रेस ने अपने करियर में 'त्रिशूल', 'सोनी माहीवाल', 'नूरी' समेत एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। आज पूनम ढिल्लों अपना 62वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प किस्से।

16 साल में बनी मिस इंडिया

पूनम ढिल्लों का जन्म 18, अप्रैल 1962 में यूपी के कानपुर में हुआ था। 16 साल की उम्र में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया था। वहीं, कम उम्र में ही उन्होंने फिल्मों में भी काम करना शुरू का दिया था। एक बार उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स में बताया था कि जब वह स्कूल में थीं, तभी यश चोपड़ा ने उन्हें पहली फिल्म का ऑफर दे दिया था।

यह भी पढ़ें: Bollywood: छोटे से रोल ने दिलाई बड़ी पहचान... एक्ट्रेस Poonam Dhillon ने शेयर किया Karma फिल्म का एक्सपीरियंस

पूनम के माता-पिता को समझाने गए थे डायरेक्टर

इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि यश चोपड़ा मुझे त्रिशूल में लेना चाहते थे। उन्होंने मेरी फोटो देखी, वह मुझे और मेरे माता-पिता को समझाने आए थे। उस समय में बस साढ़े 15 साल की थी। कुछ इस तरह पूनम ढिल्लों को उनकी पहली फिल्म मिली थी।

शशि कपूर ने मांगी थी माफी

इस मूवी में पूनम ढिल्लों ने अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, संजीव कुमार समेत कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। इस मूवी से जुड़ा भी एक दिलचस्प किस्सा है। दरअसल, फिल्म में एक सीन था जब शशि कपूर को पूनम ढिल्लों को थप्पड़ मरना था और इस बारे में एक्ट्रेस को कुछ नहीं बताया गया था।

क्योंकि डायरेक्टर चाहते थे यह सीन रियल लगे। ऐसे में जब उन्होंने एक्शन बोला तो अभिनेता ने उनको जोर दार थप्पड़ लगा दिया। हालांकि, बाद में शशि कपूर ने पूनम ढिल्लों से माफी भी मांग ली थी।

यह भी पढ़ें: पूनम ढिल्लों की फिल्में नहीं देखते बेटे अनमोल ठकेरिया, 'मां को दूसरे आदमी संग रोमांस करते देख आती है शर्म'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।