Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Poonam Pandey Death: क्या सच में हुआ है पूनम पांडे का निधन? एक्ट्रेस का ये वीडियो देख लोगों को नहीं पच रही बात

    Updated: Fri, 02 Feb 2024 08:36 PM (IST)

    Poonam Pandey Death 2 फरवरी को पूनम पांडे के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से उनके निधन का दावा किया गया। पोस्ट में बताया गया कि गुरुवार की रात पूनम पांडे ...और पढ़ें

    क्या सच में हुआ हैं पूनम पांडे का निधन? (X Image)
    क्या सच में हुआ हैं पूनम पांडे का निधन? (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Poonam Pandey Death: पूनम पांडे के निधन की खबर हर किसी के लिए झटके की तरह है। खुद को फिट रखने के लिए एक्ट्रेस डाइटिंग से लेकर जिम में पसीना बहाने तक, सब कुछ करती थीं। ऐसे में महज 32 साल की उम्र में, वो भी कैंसर से अचानक उनके निधन की बात पर यकीन करना मुश्किल है।

    2 फरवरी को पूनम पांडे के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से उनके निधन की जानकारी दी गई। पोस्ट में बताया गया कि गुरुवार की रात पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर के कारण निधन हो गया है।

    यह भी पढ़ें- Poonam Pandey Death: वर्ल्डकप में कपड़े उतारने से राज कुंद्रा संग लड़ाई तक, बोल्ड अंदाज के लिए जानी गईं पूनम पांडे

    मैनेजर ने किया कन्फर्म

    पूनम पांडे की निधन की खबर कुछ पैपराजी पेज ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर की। वरिंदर चावला ने अपने पोस्ट में न्यूज को कन्फर्म करते हुए कहा कि पूनम पांडे के मैनेजर ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। हालांकि, लोगों के लिए उनके मौत की खबर पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

    चंद दिनों पहले अटेंड किया इवेंट

    सोशल मीडिया पर वरिंदर चावला ने पर पूनम पांडे का एक हालिया वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस 15 दिन पहले किसी इवेंट में हिस्सा लेते हुए दिख रही हैं। इस दौरान पूनम ने पैपराजी के लिए पोज भी किया। वीडियो में पूनम प्रिंटेड गाउन पहने बेहद हॉट और फिट लग रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    पूनम के निधन पर जताया शक

    पूनम पांडे के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "कैंसर का मरीज ऐसे कैसे मर गया 15 दिन में, इसमें तो ठीक है बिल्कुल, रिप।" एक अन्य यूजर ने कहा, "मैं शॉक में हूं, बहुत छोटी उम्र में चली गई, उनके आत्मा को शांति मिले।" एक्ट्रेस के निधन पर शक जताते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, "ये कहीं मर्डर या सुसाइड तो नहीं कैंसर में एकदम से कैसे मर सकता है कोई।"

    यह भी पढ़ें- Poonam Pandey: सदमे में डिजाइनर रोहित वर्मा, दो दिन पहले ही पूनम संग किया फैशन शो, वीडियो देख नहीं होगा यकीन

    खबरें और भी

    कैंसर पर नहीं हुआ यकीन

    पूनम पांडे के लुक के बारे में बात करते हुए एक यूजर ने कहा, "क्या उनका चेहरा देखकर किसी ने सोचा कि क्या उन्हें ऐसी जानलेवा बीमारी हो सकती है, वो हमेशा हंसते- मुस्कुराते हुए नजर आती थीं।" एक और यूजर ने कहा, "क्या सच में गुजर गई हैं या फिर ये कोई अफवाह है बस।"