यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Poonam Pandey: तीन दिन पहले पूनम पांडे गोवा में कर रही थीं क्रूज पार्टी, वायरल हो रही पोस्ट
Poonam Pandey Last Post एक्ट्रेस पूनम पांडे के निधन का दावा किया गया है। दावे के मुताबिक वह सर्वाइकल कैंसर ...और पढ़ें

HighLights
- मौत से पहले गोवा में पार्टी कर रही थीं पूनम पांडे
- अचानक निधन के बीच पूनम का आखिरी पोस्ट वायरल
- सर्वाइकल कैंसर ने ली पूनम पांडे की जान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Poonam Pandey Last Post: बोल्ड अंदाज के लिए लाइमलाइट बटोरने वाली मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) शुक्रवार की सुबह अचानक खबरों में आ गईं, जब उनकी मौत को लेकर दावे किये गये।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में किये गये दावे के मुताबिक, 32 साल की पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया।
पूनम पांडे का आखिरी पोस्ट वायरल
इन खबरों के बीच के बीच कुछ दिनों पहले की गई उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसमें वो तीन दिन पहले गोवा में एक क्रूज पार्टी में शामिल हुई थीं। खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। क्लिप में पूनम सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए पूनम ने कैप्शन में लिखा था, "व्हाइट एंड ब्लैक: यिन और यांग जो मेरे जीवन को संतुलित करते हैं।"
View this post on Instagram
वीडियो में पूनम पांडे ब्लैक कलर की लेदर पैंट और व्हाइट क्रॉप टॉप में स्टनिंग लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिल्वर मल्टीलेयर्ड ज्वेलरी और खुले बाल से पूरा किया था।
यह भी पढ़ें- Poonam Pandey Death: पूनम पांडे के निधन से टूटा Kangana Ranaut का दिल, बोलीं- 'यह बहुत दुख की बात है...'
फैंस को नहीं हो रहा यकीन
पूनम पांडे के अचानक निधन की खबरों से लोग शॉक में हैं। कुछ लोगों को तो यकीन ही नहीं हो रहा कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक यूजर ने लिखा, "कौन-कौन न्यूज देख शॉक हो गया। मुझे तो फेक लग रहा है।" एक अन्य ने कहा,"यार आप चार दिनों पहले ठीक थे ना।" हालांकि, कई लोग इस खबर को प्रैंक समझ रहे थे।
