विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Poonam Pandey Death: पूनम पांडे ने Munawar Faruqui को लेकर दिया था बड़ा बयान, अब हो रहा वायरल

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Fri, 02 Feb 2024 03:41 PM (IST)Updated: Fri, 02 Feb 2024 08:39 PM (IST)

Poonam Pandey Died पूनम पांडे की निधन के दावे ने शुक्रवार को हर तरफ सनसनी मचा दी है। कोई इस ...और पढ़ें

मुनव्वर फारूकी को लेकर बोलीं थीं पूनम पांडे (Photo Credit-Instagram)
मुनव्वर फारूकी को लेकर बोलीं थीं पूनम पांडे (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. जानिए मुनव्वर फारूकी को लेकर क्या बोलीं पूनम पांडे
  2. सर्वाइकल कैंसर पूनम पांडे के लिए बना जानलेवा
  3. मुनव्वर फारूकी को लेकर पूनम ने दिया बयान

एंटरटेनमेटं डेस्क, नई दिल्ली। Poonam Pandey On Munawar Faruqui: कंगना रनोट के ओटीटी शो लॉक अप फेम पूनम पांडे की मौत के दावे कई खबर सुर्खियों में छाई है। हर कोई उनके बारे में बात कर रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ महीने पहले पूनम ने बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी को लेकर खुलकर बात की थी और साथ ही में उन्होंने सलमान खान के शो को लेकर बड़ा बयान भी दिया था।

जानिए मुनव्वर फारूकी को लेकर क्या बोलीं पूनम पांडे

सिर्फ बोल्डेनस ही नहीं बल्कि अपने बेबाक अंदाज के लिए भी पूनम पांडे का नाम काफी जाना जाता था। किसी भी मसले पर वह बिंदास बयान देने से पीछे नहीं हटती थीं। कुछ महीने पहले पूनम पांडे ने सलमान खान के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस को लेकर सवाल पूछा गया है।

बॉलीवुड क्लैप यू्ट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू ने पूनम पांडे ने कहा था- बिग बॉस का शो रियलिटी शो का बाप है, उसकी तुलना लॉक अप या और किसी शो के साथ नहीं की जा सकती है। बिग बॉस के घर में लोग किसी का साथ नहीं देते हैं, सब अपने शातिर दिमाग से सिर्फ गेम प्लान पर फोकस रखते हैं, जबकि लॉक अप में ऐसा नहीं था।

इसके अलावा पूनम पांडे ने से बिग बॉस17 विनर मुनव्वर फारूकी को लेकर भी सवाल पूछा गया। जिस पर पूनम ने कहा था- वह मेरा दोस्त है और हमेशा रहेगा। लॉक अप के अंदर और बाहर भी हम अच्छे दोस्त हैं।

वह बहुत बड़ा मास्टर माइंड है, उसका दिमाग काफी तेज चलता है। इस तरह से नवंबर के महीने में पूनम पांडे ने अपने बयान में बिग बॉस और मुनव्वर फारूकी को लेकर बड़ी बात कही थी।

सर्वाइकल कैंसर पूनम पांडे के लिए बना जानलेवा

शुक्रवार को पूनम पांडे की पीआर टीम की ओर से यह दावा किया गया कि अब वो हमारे बीच नहीं रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से पूनम की जान गई। कुल मिलाकर का जाए तो पूनम पांडे को लेकर किये गये इस दावे ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Poonam Pandey Death: पूनम की मां को भी हुआ था कैंसर, बेटी की स्कूल फीस भरने के लिए बेचीं रोटियां