पॉपुलर कॉमेडियन के बेटे ने Awarapan 2 में निभाया ऑटिस्टिक लड़के का किरदार, दिग्गज कलाकार ने दी ट्रेनिंग
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' में एक मशहूर कॉमेडियन के बेटे अनिरुद्ध ने ऑटिस्टिक लड़के सिकंदर का किरदार निभाया है।
-1787135905392_m.webp)
परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध
HighLights
अनिरुद्ध ने 'आवारापन 2' में ऑटिस्टिक लड़के सिकंदर का किरदार निभाया।
परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध को नसीरुद्दीन शाह ने अभिनय सिखाया।
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने 6 दिन में 100 करोड़ कमाए।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने मात्र 6 दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है।
निभाया है विलेन के भाई का किरदार
वहीं जब मूवी इतना अच्छा परफॉर्म कर रही है तो इसके कैरेक्टर्स को लेकर भी लोगों के मन में सवाल उठ रहे। फिल्म के विलेन के साथ आवारापन 2 में एक ऐसा किरदार भी है जिसका चेहरा शायद ही आप ठीक से देख पाए हो। लेकिन इसने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी।
-1787135973007.webp)
हम बात कर रहे हैं अभिनेता परेश रावल और स्वरूप संपत के बेटे अनिरुद्ध की जिन्होंने इमरान हाशमी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आवारापन 2' में ऑटिस्टिक (autistic) लड़के सिकंदर का किरदार निभाया है।
सोशल मीडिया पर नहीं हैं अनिरुद्ध
अनिरुद्ध, सोशल मीडिया पर उतने पॉपुलर नहीं हैं और न ही उनका कोई इंस्टाग्राम अकाउंट है। जन्म से ही ऑटिस्टिक सिकंदर को अपनी बहन जारा (दिशा पटानी) का सहारा मिलता है, जो उसे गैंगस्टर पिता और उसके छोटे भाई जोरावर के चंगुल से बचाती रही है।
-1787136000132.webp)
'आवारापन 2' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने से पहले, अनिरुद्ध ने साल 2023 में नेटफ्लिक्स के शो 'स्कूप' में अभिनय किया था। आपको बता दें कि एक्टिंग में आने से पहले ही, उन्होंने अनुभवी फिल्म कलाकार नसीरुद्दीन शाह की देखरेख में अच्छी तरह से ट्रेनिंग ली थी।
2016 में अनिरुद्ध ने सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।
यह भी पढ़ें- 'अक्षय ने मुझे क्रेडिट भी नहीं दिया', परेश रावल ने लिखी थी OMG 2 की कहानी, इस वजह से रिजेक्ट की फिल्म
यह भी पढ़ें- 'नुकसान का डबल फायदा,' Salman Khan की 'लेट लतीफी' पर परेश रावल ने किया रिएक्ट, आलोचकों को दिया करारा जवाब
