Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prabhas and Kriti Sanon: क्या प्रभास को डेट कर रही हैं कृति सेनन, वरुण धवन ने बातों-बातों में किया खुलासा?

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Sat, 26 Nov 2022 01:39 PM (IST)

    Prabhas and Kriti Sanon अब एक बार फिर से कृति की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वो इन दिनों बाहुबली स्टार प्रभास ...और पढ़ें

    Prabhas and Kriti Sanon: is Kriti Sanon dating with Adipurush star Prabhas.
    Prabhas and Kriti Sanon: is Kriti Sanon dating with Adipurush star Prabhas.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Prabhas and Kriti Sanon: दशहरे के मौके पर ओम राउत की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष का अयोध्या में एक भव्य कार्यक्रम कर मेकर्स ने टीजर रिलीज किया था, जहां टीजर रिलीज इवेंट में फैंस को प्रभास और कृति सेनन के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली थी। इन वीडियोज के सामने आने के बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस बाहुबली अभिनेता की डेट कर रही हैं।  

    अब एक बार फिर से इन अफवाहों को हवा मिली रही है और ट्विटर पर उनके भेड़िया के प्रमोशनल इवेंट्स की कई वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें कई कृति-प्रभास को लेकर बात करती हुई दिख रही हैं। इन वीडियो को सामने आने के बाद से एक बार फिर कयासों का दौर शुरू हो गया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कृति सेनन इन दिनों साउथ से सुपरस्टार प्रभास को डेट कर रही हैं।

    वरुण धवन ने खोली कृति की पोल?

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में वरुण धवन अपनी को-स्टार की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए बता रहे हैं उनकी लाइफ में उनके शहजादे की एंट्री हो चुकी है, जिसमें वो आज कल डेट कर रही हैं। साथ ही वीडियो में वो आगे कहते हैं उनकी जोड़ी कार्तिक और प्रभास के साथ अच्छी लगेगी। इस सबको सुनकर कृति के चेहरे पर एक प्यारी-सी मुस्कान दिख रही है।  

    वहीं, एक इंटरव्यू वीडियो सवाल का जवाब देते हुए कृति कहती हैं, मैंने प्रभास के साथ आदिपुरुष की शूटिंग के वक्त खूब मस्ती की वो बहुत ही जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और वो बहुत-ही खुश रहते हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हैं। हालांकि बाद में वो बोलती हैं कि स्क्रीन पर।   साथ ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कृति सेनन प्रभास को डार्लिंग बोलकर पुराती हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में एक्ट्रेस बता रही हैं कि उन्होंने आदिपुरुप में अपने डायलॉग्स को तेलुगु में बोला है और प्रभास ने उन्हें तेलुगु की बेस्क शिक्षा दी है, जबकि कृति ने उन्हे हिंदी बोलना सिखाया है।ॉ

    अनुष्का शेट्टी से भी जुड़ा नाम

     

    आपको बता दें कि बाहुबली रिलीज होने के बाद प्रभास और अनुष्का शेट्टी के नाम को कई बार साथ में जोड़ा गया था, लेकिन दोनों ने हमेशा कहा कि वो दोनों सिर्फ दोस्त हैं।  

    भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया टीजर

    आदिपुरुष के टीजर को मेकर्स ने काफी धूमधाम से अयोध्या में कार्यक्रम कर लॉन्च किया था। जो लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका, जिसके बाद लोगों ने मेकर्स सहित फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया था और आदिपुरुष को अन्य फिल्मों की सस्ती कॉफी भी बताया दिया।  

    खबरें और भी

    जून में रिलीज होगी आदिपुरुष

    चारों ओर से फैंस की तीखी प्रतिक्रिया आने के बाद मेकर्स ने हाल ही में मेकर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए आदिपुरुष की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने की जानकारी साझा की थी और बताया कि फिल्म को बेहतर बनाने पर काम चल रहा है। ओम राउत के निर्देशन में बनी ये पौराणिक फिल्म अब अगले साल जून के महीने में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: Alia-Ranbir को बार्सिलोना ने दी पेरेंट्स बनने की बधाई, नई Barca फैन राहा कपूर का खास अंदाज में किया स्वागत