Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prabhas Bald Photo: सिर पर बाल नहीं? प्रभास की ऐसी तस्वीर देख चौंके लोग, जानिए क्या है वायरल फोटो की सच्चाई

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 11:45 AM (IST)

    साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी किसी फिल्म नहीं बल्कि अपनी एक वायरल फोटो के चलते चर्चा में आ गए हैं। इन दिनों उनकी एक तस्वीर सोशल म ...और पढ़ें

    प्रभास की बिनी कैप फोटो वायरल होने का सच। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    प्रभास की बिनी कैप फोटो वायरल होने का सच। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिना कैप के प्रभास की फोटो हुई वायरल
    2. प्रभास की वायरल फोटो देख हैरान हुए लोग
    3. प्रभास की टीम ने बताया वायरल फोटो का सच

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रभास (Prabhas) इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी एक वायरल फोटो के चलते चर्चा में आ गए हैं। बाहुबली और सालार जैसी फिल्मों से बड़े पर्दे पर आग लगाने वाले प्रभास की एक फोटो इतनी वायरल हुई कि उस पर मिलियन में व्यूज आए हैं।

    दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रभास की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसे देख उनके चाहने वाले हैरान रह गए हैं। तस्वीर में प्रभास बिना कैप के दिखाई दे रहे हैं और उनके सिर में कम बाल दिख रहे हैं। इस फोटो के वायरल होने के बाद से ही लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या उनके सिर में वाकई बाल नहीं हैं? क्या वह विग का इस्तेमाल करते हैं?

    प्रभास के सिर में नहीं बाल?

    हुआ यूं कि बीते दिन एक्स हैंडल पर प्रभास की कुछ तस्वीरें सामने आईं। एक फोटो में वह बिना बाल के नजर आए। एक और तस्वीर में वह किसी पार्टी में ड्रिंक करते हुए दिखाई दिए और उनके बाल नहीं थे। फोटो के कैप्शन में लिखा गया, "प्रभास बिना विग।" कई लोग अभिनेता की इस हालत को देखकर चिंता में आ गए और उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हो रहे हैं। कई लोगों ने पूछा कि क्या वह वाकई विग लगाते थे।

    यह भी पढ़ें- Prabhas की नेकी जीत लेगी आपका दिल, इस एक्टर की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए देंगे 50 लाख के करीब रुपए?

    प्रभास की टीम ने बताया सच

    बाहुबली एक्टर की जो तस्वीर वायरल हो रही है, वो वास्तव में AI जेनरेटेड फोटो है। एक्टर की टीम की तरफ से इसकी सच्चाई बताई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास की टीम ने कहा कि फोटो रियल नहीं है और उनके बाल्ड होने की खबरें भी झूठी हैं। लोग कन्फ्यूजन फैलाने के लिए तस्वीरें वायरल कर रहे हैं। हालांकि, प्रभास ने अभी तक खुद आकर इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

    खबरें और भी

    प्रभास की अपकमिंग फिल्में

    प्रभास कल्कि 2898 एडी के बाद से ही बड़े पर्दे से दूर हैं और जल्द ही धमाकेदार वापसी करेंगे। वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) शूटिंग कर रहे हैं। यह इसी साल 5 दिसंबर को रिलीज हो सकती है। इसके अलावा वह फौजी, स्पिरिट, कल्कि 2 और सालार 2 में दिखाई देंगे।

    यह भी पढ़ें- प्रभास-संजय दत्त की फिल्म The Raja Saab की खुल गई कहानी, 1500 लोगों ने इतने महीने में तैयार की हवेली