Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalki 2989 AD Trailer: इस दिन रिलीज होगा प्रभास-दीपिका की 'कल्कि 289 एडी' का ट्रेलर, फैंस को करना होगा बस इतना इंतजार

    Updated: Sat, 30 Dec 2023 11:24 AM (IST)

    Kalki 2989 AD Trailer प्रभास फिल्म सालार को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस मूवी से उनका एक्शन अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं अब प्रभास नेकस्ट प्रो ...और पढ़ें

    Prabhas Starrer Kalki 2898 AD. Photo Credit: Instagram
    Prabhas Starrer Kalki 2898 AD. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. प्रभास की अपकमिंग है 'कल्कि 2898 एडी'
    2. स्काई-हाई फिल्म है 'कल्कि 2898 एडी'
    3. दीपिका पादुकोण संग बनेगी जोड़ी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kalki 2989 AD Trailer: साउथ स्टार प्रभास फिल्म 'सालार' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसकी स्टोरी ने फैंस को जबरदस्त इम्प्रेस किया है। 'आदिपुरुष' की फ्लॉप के बाद प्रभास ने 'सालार' के रूप में हिट डिलीवर कर बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर जलवा कायम किया है। वहीं, अब प्रभास के फैंस को उनकी अगली पैन इंडिया फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का इंतजार है।

    इस मूवी में पहली बार प्रभास को दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते देखा जाएगा। 'कल्कि 2898 एडी' के कुछ पोस्टर्स सामने आ चुके हैं और अब इस बात से पर्दा उठ चुका है कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा।

    'कल्कि 2989 एडी' की ट्रेलर रिलीज से उठा पर्दा

    डायरेक्टर अश्विन नाग के डायरेक्शन में बनकर तैयार होने वाली 'कल्कि 2898 एडी' प्रभास की बिग बजट फिल्मों में से एक है। इस मूवी के पोस्टर्स और स्टार कास्ट को लेकर एक समां पहले से बंध चुका है। अब फैंस की नजर ट्रेलर पर है, जो कब रिलीज होगा, इसका खुलासा अश्विन नाग ने आईआईटी बॉम्बे में हुए प्रोग्राम में किया है।

    शुक्रवार को यहां एक इवेंट के दौरान उन्होंने बताया कि 'कल्कि 2989 एडी' का ट्रेलर 93 दिनों के बाद रिलीज किया जाएगा। इसका मतलब है कि ट्रेलर मार्च एक एंड या अप्रैल की शुरुआत में देखने को मिल सकता है। बता दें कि दीपिका के अलावा यह प्रभास का मेगस्टार अमिताभ बच्चन के साथ भी पहला प्रोजेक्ट है। इसके अलावा फिल्म में और भी नामी लोगों का अभिनय देखने को मिलने वाला है।

    खबरें और भी

    'कल्कि 2898 एडी' की स्टार कास्ट

    फिल्म की स्टार कास्ट में कमल हासन और दिशा पाटनी का नाम भी शामिल है। अश्विन नाग ने कहा कि इन सभी एक्टर्स में सिनेमा के लिए ढेर सारा प्यार है। दावा किया जा रहा है कि 'कल्कि...' एक ऐसी फिल्म होगी, जो फैंस को गजब का सिनेमाटिक एक्सपीरियंस देगी।

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: दीपिका की भगवा बिकिनी और 'आदिपुरुष' से मचा बवाल, इस साल सबसे ज्यादा विवादों में आईं ये फिल्में