Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'एवर टैलेंटेड...' Deepika Padukone के बर्थडे पर Prabhas ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

    Updated: Sun, 05 Jan 2025 05:15 PM (IST)

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बी ...और पढ़ें

    प्रभास ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को किया बर्थडे विश (Photo Credit- Instagram)
    प्रभास ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को किया बर्थडे विश (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. दीपिका पादुकोण आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं
    2. जन्मदिन के खास मौके पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं
    3. साउथ एक्टर प्रभास ने भी एक्ट्रेस को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हर तरह के किरदार को बेहतरीन ढंग से निभाने के लिए जानी जाती हैं। 5 जनवरी यानी आज एक्ट्रेस अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट (Deepika Padukone Birthday) कर रही हैं। जन्मदिन के खास मौके पर फैंस समेत फिल्मी दुनिया के सितारे उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इस बीच उनके कल्कि के को-स्टार प्रभास ने जन्मदिन की बधाई देते हुए स्पेशल नोट शेयर किया है।

    ओम शांति ओम (Om Shanti Om) से करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका ने फिल्मी दुनिया के ज्यादातर दिग्गज सितारों के साथ काम किया है। डेब्यू मूवी से ही उन्हें लोगों के दिलों में खास जगह कायम की। एक्ट्रेस को आखिरी बार बड़े पर्दे पर सिंघम अगेन में देखा गया। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में पहली लेडी सिंघम के तौर पर एक्ट्रेस नजर आई। फिल्म में उनके शक्ति शेट्टी के किरदार को लोगों ने खूब पसंद भी किया है। 

    प्रभास ने दीपिका को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

    साल 2024 में सिल्वर स्क्रीन पर कल्कि 2898 AD ने दस्तक दी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया। फिल्म की कहानी को भी दर्शकों को पसंद आई थीं। साथ ही, फैंस ने दीपिका और प्रभास की जोड़ी को खूब पसंद किया था। 

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- 13 फिल्मों ने Deepika Padukone को बनाया बॉक्स ऑफिस की लेडी बॉस, कलेक्शन ग्राफ करेगा हैरान

    साउथ एक्टर ने दीपिका को बर्थडे विश करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यार नोट पोस्ट किया। उन्होंने एक्ट्रेस की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ ही लिखा, 'एवर टैलेंटेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को बर्थडे की शुभकामनाएं। आपको खुशी और सफलता ऐसे ही मिलती रहें। एक बार फिर ढेर सारी बधाईयां।'  

    खबरें और भी

    कल्कि पार्ट 2 का इंतजार कर रहे हैं फैंस 

    कल्कि फिल्म में बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका को सुमति के किरदार में देखा गया। वहीं, प्रभास ने भैरव के रोल की भूमिका निभाई थी। अब फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने जानकारी दी थी की कल्कि के दूसरे भाग के आने में करीब 3 साल का समय लग सकता है। ऐसे में प्रभास और दीपिका के फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

    Photo Credit- Instagram

    जूम की रिपोर्ट की मानें तो इन दिनों दीपिका पादुकोण मैटरनिटी लीव पर हैं। वह अपना पूरा समय अपनी बेटी दुआ के साथ गुजार रही हैं। बता दें कि उन्होंने सितंबर 2024 में अपने घर बेटी का स्वागत किया था।

    ये भी पढ़ें- Deepika Padukone Birthday Special: नैना तलवार से लेकर शक्ति शेट्टी तक, दीपिका को इन किरदारों ने बनाया बॉलीवुड की क्वीन