विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adipurush की बुराई पर प्रभास के फैंस ने की शख्स की पिटाई, यूजर्स बोले- 'इतना भी सच नहीं बोलना था'

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 16 Jun 2023 04:02 PM (IST)

Adipurush साल की चर्चित फिल्म आदिपुरुष रिलीज हो चुकी है। ओम राउत की निर्देशित फिल्म को प्यार के साथ-साथ आलोचना ...और पढ़ें

Prabhas Fans beaten up a man who criticize Adipurush and Prabhas performance- Photo-Instagram
Prabhas Fans beaten up a man who criticize Adipurush and Prabhas performance- Photo-Instagram

HighLights

  1. आदिपुरुष की बुराई करने पर शख्स पर भड़के प्रभास के फैंस
  2. आलोचना करने वाले शख्स की प्रभास के फैंस ने की पिटाई
  3. शख्स को नहीं पसंद आया था प्रभास का राम अवतार

नई दिल्ली, जेएनएन। Adipurush: लंबे इंतजार के बार शुक्रवार को 'आदिपुरुष' (Adipurush) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। प्रभास और कृति सेनन स्टारर मूवी को एक तरफ बहुत प्यार मिल रहा है, दूसरी ओर फिल्म की आलोचना भी की जा रही है। हालांकि, प्रभास (Prabhas) की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि वे अपने स्टार के बारे में कुछ भी गलत नहीं सुन सकते हैं। हाल ही में, जब एक शख्स ने प्रभास की बुराई की तो एक्टर के फैन ने उस शख्स की जमकर पिटाई की।

प्रभास की बुराई करने पर शख्स की पिटाई

रेडिट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स फिल्म के बारे में बात करता हुआ नजर आ रहा है और फिर बाद में उसकी पिटाई हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स 'आदिपुरुष' के बारे में अपना रिव्यू देता है, तभी कई लोग उस पर भड़क जाते हैं और पिटाई करने लगते हैं। बाद में उस शख्स की एक बुजुर्ग आदमी के साथ बहस भी होती है। क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "प्रभास के फैंस एक शख्स को पीट रहे हैं, क्योंकि उसने आदिपुरुष को लेकर नेगेटिव रिव्यू दिया है।"

प्रभास के बारे में शख्स ने क्या कहा था?

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, शख्स ने 'आदिपुरुष' के वीएफएक्स को बेकार बताया, साथ ही प्रभास की परफॉर्मेंस पर भी रिएक्ट किया। शख्स ने कहा- "वह गेट अप उन पर सूट नहीं करता है। बाहुबली में वह एक राजा की तरह लग रहे थे और एक रॉयल्टी थी। उसमें रॉयल्टी देखकर वे उन्हें इस रोल के लिए ले गए। ओम राउत ने प्रभास को ठीक से नहीं दिखाया।" इसके बाद ही लोग उन पर भड़क गए और पीटने लगे।

Prabhas fans beating up a guy because he gave negative review of Adipurush

by u/humanbeing3333 in BollyBlindsNGossip

यूजर्स दे रहे रिएक्शन

कई रेडिट यूजर्स इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अभी-अभी रिव्यूअर का वीडियो देखा। उन्होंने बाहुबली के लिए प्रभास की तारीफ की, लेकिन आदिपुरुष के लिए उनकी आलोचना की। पागल फैंस के सामने कभी भी सच न बोलें। यह क्रिकेट, राजनीति, फिल्मों आदि पर लागू होता है। पागल फैंस आलोचना नहीं सह सकते हैं।" एक और ने कहा- "इतना सच भी नहीं बोलना था।" एक अन्य यूजर्स ने कहा- "इसमें नया क्या है? भारतीय रियलिटी और फिक्शन में फर्क नहीं जानते हैं।"