विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Upcoming Movies: 'टाइगर 3' से भी ज्यादा लोगों को है इस फिल्म का इंतजार, शाह रुख की 'डंकी' भी खा गई मात

Published: Tue, 31 Oct 2023 04:19 PM (IST)

सिने प्रेमियों को इस साल एक से बढ़कर एक फिल्में देखने का मौका मिला। यह सिलसिला 2023 के अंतिम महीनों ...और पढ़ें

File Photo of Animal, Dunki, Salaar and Tiger 3
File Photo of Animal, Dunki, Salaar and Tiger 3

HighLights

  1. अपकमिंग फिल्मों में शामिल है कई एक्शन पैक्ड फिल्में
  2. सलमान खान की 'टाइगर 3' से लेकर शाह रुख खान की 'डंकी' होने वाली है रिलीज
  3. फैंस में नहीं है डंकी देखने की दिलचस्पी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर और दिसंबर का महीना सिने प्रेमियों के लिए बहुत खास होने वाला है। साल 2023 की शुरुआत में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज हुईं। वहीं इस साल के अंत में भी लोगों के एंटरटेनमेंट के लिए कई मूवीज सिनेमाघरों में उनका इंतजार कर रही हैं। जहां सलमान खान की 'टाइगर 3' दिवाली पर दस्तक दे रही है, तो वहीं शाह रुख खान दिसंबर में एक बार फिर धमाका करने के लिए रेडी हैं। वहीं प्रभास भी 'सालार पार्ट 1' से 'बाहुबली' वाला दमखम दिखाने को तैयार हैं।

अपकमिंग फिल्मों का लोगों में दिखा क्रेज

मनोरंजन का डोज बस यहीं खत्म नहीं होगा। अगले साल अल्लु अर्जुन की 'पुष्पा 2' और अजय देवगन की एक्शन फ्रेंचाइजी 'सिंघम अगेन' रिलीज होगी। फैंस इन अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी खासे उत्साहित हैं। डिजिटल बुकिंग एप बुक माय शो में अभी से लोगों ने ये जाहिर करना शुरू कर दिया है कि किस फिल्म को देखने में उनकी दिलचस्पी ज्यादा है। हम यहां पर 31 अक्टूबर तक के आंकड़ों को लेते हुए उन आने वाली फिल्मों के बारे में बात करेंगे।

'डंकी' का नहीं है लोगों को इंतजार

2023 के फर्स्ट हाल्फ का बॉक्स ऑफिस गणित देखने लायक था। वहीं, साल के सेकंड हाल्फ में कुछ बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इनमें शाह रुख खान की 'डंकी' ऐसी फिल्म है, जो उनकी इस साल की तीसरी बड़ी फिल्म होगी। दो नवंबर फिल्म का टीजर जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। अगर बुक माय शो की बुकिंग को देखें, तो 'डंकी' से भी ज्यादा फैंस किसी और एक्टर की फिल्म की रिलीज के इंतजार में हैं। इस फिल्म के लिए केवल 98.2 हजार लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है।

रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में

इस साल 'एनिमल', 'टाइगर 3', 'डंकी' और 'सालार' जैसी चार बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' भी शामिल है। इन सबकी अपनी-अपनी फैन बेस है। अगर बुक माय शो के ट्रेंड को देखें, तो सिंघम अगेन के लिए लोगों ने सबसे कम दिलचस्पी दिखाई है। सिर्फ 2.5 हजार लोगों की फिल्म में दिलचस्पी नजर आई है। इससे थोड़ी ज्यादा दिलचस्पी लोगों ने 'एनिमल' में दिखाई है। बुक माय शो पर 55.8 हजार लोग रणबीर कपूर का राउडी लुक देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

फिल्म एक्टर रिलीज डेट कितने लोगों ने दिखाई दिलचस्पी (हजार में)
टाइगर 3 सलमान खान 12 नवंबर 282.5
डंकी शाह रुख खान 22 दिसंबर 98.2
सालार प्रभास 22 दिसंबर 430.8
पुष्पा 2 अल्लु अर्जुन 15 अगस्त, 2024 120.5

सबसे ज्यादा इस फिल्म का है क्रेज

शाह रुख खान ने 'पठान' और 'जवान' जैसी फिल्मों से 'डंकी' के लिए पहले ही माहौल बना दिया है। इन फिल्मों ने डंकी के लिए प्रमोशनल बेंच स्थापित किया है। हालांकि, बुक माय शो के ट्रेंड के अनुसार, लोगों को इस फिल्म में खास इंटरेस्ट नहीं है। फैंस की सबसे ज्यादा दिलचस्पी प्रभास की 'सालार' में है, जो कि 'डंकी' के ही साथ रिलीज हो रही है।

होम्बले फिल्म्स, सालार: पार्ट 1 - सीजफायर में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू होंगे। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'पुष्पा 2' के लिए कितना है क्रेज?

नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लु अर्जुन की 'पुष्पा 2' को ठीकठाक संख्या में दर्शक मिल सकते हैं। बुक माय शो पर 120.5 हजार लोगों ने फिल्म के देखने का इंटरेस्ट दिखाया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।