Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalki 2898 AD: आईपीएल के बीच प्रभास के फैंस को मिलेगा बिग सरप्राइज, 'कल्कि' के मेकर्स करेंगे बड़ा एलान

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 06:34 PM (GMT+05:30)

    Prabhas की अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर आए दिन सुर्खियां तेज रहती हैं। हाल ही में फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया गया है। ऐसे अब आईपीएल 202 ...और पढ़ें

    मैच के बीच कल्कि को लेकर आएगा अपडेट (Photo Credit-X)
    मैच के बीच कल्कि को लेकर आएगा अपडेट (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. आईपीएल 2024 में प्रभास के फैंस को मिलेगा सरप्राइज
    2. मेकर्स की तरफ से कल्कि 2898 एडी को लेकर होगा एलान
    3. फैंस में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक नाग अश्विन बहुत जल्द फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) के जरिए वापसी करने जा रहे हैं। प्रभास (Prabhas) स्टारर इस मूवी को लेकर फैंस में जबदरस्त हाइप देखने को मिल रहा है। हाल ही में कल्कि की नई रिलीज डेट का एलान किया है। 

    इस बीच आज कल्कि 2898 एडी को लेकर एक और बड़ा अपडेट आएगा। जिसकी जानकारी फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दी है। खास बात ये है कि निर्माताओं की तरफ से कल्कि को लेकर नई घोषणा आईपीएल 2024 के (IPL 2024) 48वें मुकाबले के दौरान स्टेडियम में होनी है।

    आईपीएल मैच में कल्कि को लेकर आएगा अपडेट

    आईपीएल सीजन 17 में आज 48वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मेहमान टीम मुंबई इंडियंस के बीच होना है। ये मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के दौरान प्रभास स्टारर अपकमिंग मूवी कल्कि 2898 एडी को लेकर अपडेट सामने आने वाला है।

    दरअसल फिल्म के मेकर्स की तरफ से मंगलवार को एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया गया है। जिसमें बताया गया है कि आज आईपीएल में रात 8 बजकर 20 मिनट पर भैरवा को लेकर बड़ी जानकारी दी जाएगी। मालूम हो कि फिल्म कल्कि में भैरवा प्रभास के किरदार का नाम है।

    खबरें और भी

     

    इस अनाउंसमेंट के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है और वह आईपीएल के इस मैच के लिए अब बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं, क्योंकि कल्कि 2898 एडी को लेकर उन्हें आज बिग सरप्राइज मिल सकता है।

    कब रिलीज होगी कल्कि 2898 एडी

    प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी एक माइथोलॉजिकल और साइंस फिक्शन फिल्म है। इस मूवी नई रिलीज डेट 27 जून 2024 है। इससे पहले ये मूवी 9 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे फिल्म कलाकार भी कल्कि में अहम किरदार अदा करते दिखेंगे। 

    ये भी पढ़ें- Kalki 2898 AD: प्रभास के फैंस को मिलेगी बड़ी सौगात, 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज डेट का आज होगा एलान?