Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalki 2898 AD Twitter Review: सोशल मीडिया में सुबह से ही छाई 'कल्कि', जानिए यूजर्स को कैसी लगी फिल्म?

    Updated: Thu, 27 Jun 2024 08:31 AM (IST)

    Kalki 2898 AD गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसके साथ ही सोशल मीडिया में तूफान आ गया है। साउथ में सुबह 4 बजे से ही इसके शोज शुरू हो गए थे ...और पढ़ें

    कल्कि के फर्स्ट डे सोशल मीडिया रिव्यू
    कल्कि के फर्स्ट डे सोशल मीडिया रिव्यू

    HighLights

    1. कल्कि 2898 एडी फ्यूचरिस्टिक साइ फाइ फिल्म है
    2. फिल्म की कहानी भगवान विष्णु के अवतारों से प्रेरित है
    3. नाग अश्विन ने कल्कि 2898 एडी का निर्देशन किया है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की मचअवेटेड और भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक कल्कि 2898 एडी थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और अमिताभ बच्चन ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

    इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नाग अश्विन ने। तेलुगु फिल्म कल्कि 2898 एडी दुनिया भर में लगभग 8500 स्क्रीनों पर पांच भाषाओं में रिलीज की गई। 'कल्कि 2898 एडी' एक साइंस फिक्शन फिल्म है।

    इसकी कहानी भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि को लेकर बनाई गई है, जिसे मॉडर्न अवतार में दिखाया गया है। ऐसी मान्यता है कि कल्कि भगवान विष्णु का अंतिम अवतार है, जो कलयुग में लेंगे। फिल्म की कहानी इसी मान्यता से प्रेरित है। फिल्म में दिखाया गया है, जहां बुराई पर अच्छाई की जीत होगी और अधर्म का विनाश होगा।

    सुबह से शुरू हो गए थे शो

    दरअसल, साउथ में प्रभास की कल्कि 2898 एडी के शोज सुबह के चार बजे से ही शुरू हो गए थे और इन्हीं को देखकर फैंस ने अपने रिएक्शन सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। प्रारम्भिक प्रतिक्रियाओं में यूजर्स को फिल्म का फर्स्ट हाफ पसंद आया। साथ ही प्रभास की मौजूदगी धांसू लगी। एक फैन ने इसे नागी डे कहा है।

    खबरें और भी

    फिल्म की शुरुआत में आधे घंटे की महाभारत सीक्वेंस फैंस को पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा, क्या मूवी है... क्या विजन है। नागी आप ग्रेट हैं। कुछ ही फिल्में हैं,जो ऐसा इम्पैक्ट दे सकती हैं। फाइनली प्रभास के फैंस खुश हैं।

    यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD: 'फटा पोस्टर निकला हीरो', Prabhas ही नहीं 'कल्कि' में साउथ स्टार की एंट्री ने किया सरप्राइज

    यूजर्स के मुताबिक, फिल्म का दूसरा हाफ फास्ट और एक्शन से भरा है। इस हिस्से में लगभग 80% एक्शन दृश्य हैं। फैंस का मानना है कि शुक्रवार से सिनेमाघरों में बवाल मचने वाला है। 

    वहीं भीष्म टॉक्स नाम के एक यूजर ने फिल्म को माइथोलॉजी और साइ फाइ का शानदार कॉम्बिनेशन बताया। सेकंड हाफ में कई पल आपको जकड़ लेते हैं, खासकर क्लाइमैक्स सीक्वेंस जबरदस्त है। प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के बीच सीक्वेंस बेहतरीन है। 

    यह भी पढ़ें: क्या IMAX 3D में नहीं दिखाई जाएगी प्रभास और दीपिका पादुकोण की Kalki 2898 AD, जानें क्या है सच

    कल्कि 2898 एडी में कई कलाकारों ने कैमियो भी किये हैं। हिंदी पट्टी में भी फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और अच्छे कलेक्शन की उम्मीद लगाई जा रही है।