विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

300 करोड़ के बजट में बन रही प्रभास की Spirit, संदीप रेड्डी को सता रहा इस बात का डर, बोले- 'यह सबसे दर्दनाक...'

Published: Mon, 08 Apr 2024 04:44 PM (IST)

Sandeep Reddy Vanga ने एनिमल के बाद प्रभास स्टारर स्पिरिट (Prabhas Movie Spirit) का एलान किया था। इन दिनों डायरेक्टर ...और पढ़ें

प्रभास की स्पिरिट पर संदीप रेड्डी वांगा को है इस बात की फिक्र। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
प्रभास की स्पिरिट पर संदीप रेड्डी वांगा को है इस बात की फिक्र। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. स्पिरिट पर पानी की तरह पैसा बहा रही मेकर्स
  2. स्पिरिट के बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर बोले संदीप रेड्डी
  3. संदीप रेड्डी को फिल्म से जुड़ी इस बात से है परेशानी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल एनिमल की जोरदार सफलता के बाद संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए एकदम तैयार हैं। इस बार वह साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के साथ काम करने के जा रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास ने फिल्म स्पिरिट (Spirit) के लिए हाथ मिलाया है।

संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट एक मोटे बजट की फिल्म है, जिस पर एनिमल, कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी से भी ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं। ऐसे में क्या डायरेक्टर पर एनिमल की तरह स्पिरिट को लेकर बॉक्स ऑफिस नंबर्स का प्रेशर है? इस बारे में वांगा ने दिल की बात कही है। 

बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर बोले डायरेक्टर

गलाटा प्लस के साथ बातचीत में संदीप रेड्डी ने कहा कि उन्हें बॉक्स ऑफिस नंबर्स का नहीं, बल्कि कहानी की चिंता है। डायरेक्टर ने कहा, "सच कहूं तो मैं उसके बारे में नहीं सोच रहा हूं, क्योंकि एनिमल के लिए भी मैंने कभी ऐसा नहीं सोचा था। मुझे बस इस बात की चिंता है कि मैं क्या लिख रहा हूं, इसे कैसे एग्जीक्यूट किया जाएगा और जिस तरह से मैं इमेजिन कर रहा हूं, क्या मैं इसे स्क्रीन पर हासिल कर पाऊंगा या नहीं।"

Sandeep Reddy Prabhas

संदीप रेड्डी वांगा ने कहा, "मुझे लगता है कि यह सबसे दर्दनाक प्रोसेस है यानी आप क्या लिखते हैं और क्या हासिल करते हैं। बाकी, कंटेंट सही होने पर यह अपनी जगह पर आ जाएगा। अगर आप दबाव लेंगे तो आप वही करेंगे जो पिछली फिल्म में किया था। यह काम नहीं करेगा।"

यह भी पढ़ें- Animal: क्या रणबीर कपूर और प्रभास करेंगे साथ काम? डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने दिया दिलचस्प जवाब

स्पिरिट पर पानी की तरह बहाया जा रहा पैसा

स्पिरिट 300 करोड़ के बजट में बन रही है। खुद डायरेक्टर ने इसका खुलासा किया है। संदीप रेड्डी वांगा ने कहा, "मुझे लगता है कि दबाव के बारे में सोचना बहुत ही मनगढ़ंत बात है। दबाव यह है कि फिल्म पर बहुत सारा पैसा लगा हुआ है, क्योंकि यह एनिमल, कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी की तुलना में भारी बजट की फिल्म है। प्रोड्यूसर 300+ करोड़ लगाने जा रहे हैं। तो क्या वह उस पैसे की वसूली करेगा, यही एक बात है जिस पर मैं हमेशा गौर करता हूं।"

अलग किरदार में दिखेंगे प्रभास

संदीप रेड्डी वांगा ने आगे कहा, "निर्माता को पैसा कमाना चाहिए और फिर हम दूसरी फिल्म बना सकते हैं। दूसरी बात यह है कि मैं फिल्म को एक खास तरीके से विज़ुअलाइज कर रहा हूं। अब तक 24 फिल्मों में लोगों ने प्रभास को बिल्कुल अलग-अलग किरदारों में देखा है। इसलिए अगर यह मैच सफल होता है, अभिनेता किरदार को सही ढंग से पेश कर रहा है तो हम देखेंगे कि कितने प्रतिशत लोग इसे पसंद करेंगे या नफरत करेंगे।"

यह भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड में Disha Patani ने प्रभास संग शूट किया 'कल्कि 2898 एडी' का अहम सीन, सेट से तस्वीरें आईं सामने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।