Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalki 2898 AD पर ज्यादा पैसे खर्च करने से टेंशन में थे Prabhas, सीक्वल को लेकर दिया बड़ा हिंट

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 08:55 PM (IST)

    साई-फाई माइथोलॉजिकल फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) साल की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है। दुनियाभर में नोट छाप रही फिल्म की सफलता देख प्रभास (P ...और पढ़ें

    कल्कि की सफलता पर प्रभास ने दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कल्कि की सफलता पर प्रभास ने दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. नाग अश्विन ने किया कल्कि 2898 का निर्देशन
    2. कल्कि में कर्ण और भैरव के रूप में दिखे प्रभास
    3. कल्कि ने वर्ल्डवाइड कमा लिये हैं 1000 करोड़

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म कल्कि 2898 एडी का जलवा बरकरार है। एनिमल और गदर 2 जैसी फिल्मों को धूल चटाने वाली कल्कि ने चंद दिनों के अंदर 1000 करोड़ के पार कमाई कर ली है। साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी कल्कि की सफलता पर प्रभास (Prabhas) ने रिएक्शन दिया है।

    कल्कि 2898 एडी में प्रभास ने भैरव और कर्ण के किरदार निभाये हैं। फिल्म में उनका और बुज्जी (रोबोटिक कार) की जुगलबंदी काफी पसंद की गई। फिल्म में दिखाया गया महाभारत से कनेक्शन भी दर्शकों को भा गया है। यही वजह है कि रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है और जमकर नोट छाप रही है।

    कल्कि की सफलता से गदगद प्रभास

    अब कल्कि की सफलता पर प्रभास ने खुशी जताई है। वैजयंती फिल्म्स ने एक्स हैंडल पर प्रभास का एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में प्रभास ने कहा, "हाय, आप लोग कैसे हैं? मेरे फैंस, मुझे इतनी बड़ी हिट देने के लिए आपका शुक्रिया। आपको बहुत सारा धन्यवाद। आपके बिना मैं जीरो हूं। नाग अश्विन को भी धन्यवाद, जिन्होंने पांच साल कड़ी मेहनत के बाद इतनी बड़ी फिल्म बनाई।"

    यह भी पढ़ें- पत्नी Deepika Padukone की फिल्म कल्कि 2898 देख रणवीर सिंह को हुई हैरानी, बोले- 'वह प्रेग्नेंट थीं...'

    Prabhas In Kalki

    प्रोड्यूसर्स के ज्यादा पैसे खर्च करने से परेशान थे प्रभास

    प्रभास ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हमें प्रोड्यूसर्स को भी धन्यवाद करना चाहिए। जिस तरह से उन्होंने खर्च किया, उससे हम सभी टेंशन में थे। मैं उन्हें कहता था कि आप कुछ ज्यादा खर्च कर रहे हैं। वह कहते कि नहीं हम बड़ी हिट देने जा रहे हैं, परेशान मत हो। हम हाइएस्ट क्वालिटी फिल्म देनी चाहिए। इसलिए मैं उन प्रोड्यूसर्स को धन्यवाद कहना चाहता हूं।"

    खबरें और भी

    अमिताभ-कमल संग काम करके खुश प्रभास

    प्रभास ने कहा, "नाग अश्विन ने हमें भारतीय सिनेमा के महान दिग्गजों के साथ काम करने का अवसर दिया है। अमिताभ सर और कमल सर, हम सब आपको देखकर बड़े हुए हैं और आपसे बहुत कुछ सीखा है। दीपिका को बहुत-बहुत धन्यवाद, सबसे खूबसूरत महिला और हमारे पास इससे भी बड़ा पार्ट 2 है, यह बात आप जानते हैं। फैंस को फिर से धन्यवाद।"

    यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD के सीक्वल में Prabhas की हो जाएगी मौत! 'महाभारत' के 'श्रीकृष्ण' ने कर दी ऐसी भविष्यवाणी