Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salaar: इस महीने नहीं रिलीज होगी प्रभास की 'सालार', मेकर्स ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 01:51 PM (IST)

    Salaar Release Postponed शुक्रवार को प्रभास स्टारर फिल्म सालार की रिलीज डेट टलने को लेकर कई खबरें सामने आईं। इस बीच अब ये जानकारी निकल कर आ रही है कि ...और पढ़ें

    प्रभास की सालार इस महीने नहीं होगी रिलीज (Photo Credit-Twitter)
    प्रभास की सालार इस महीने नहीं होगी रिलीज (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. प्रभास की 'सालार' की रिलीज टली
    2. इस महीने में रिलीज होनी थी सालार
    3. जानिए क्यों रुकी सालार की रिलीज

    नई दिल्ली जेएनएन: Prabhas Salaar Release Postponed: पैन इंडिया स्टार प्रभास स्टारर 'सालार-पार्ट 1 सीजफायर' की एक छोटी सी झलक भर ने जनता को जबरदस्त तरीके से बेचैन किया है। और तब से दर्शक इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जबकि निर्माता इस मेगा-एक्शन एंटरटेनर फिल्म को उनके सामने पेश करने के लिए उतने ही उत्साहित हैं।

    मेकर्स इस फिल्म को थिएटर्स में उतारने के लिए फुल रफ्तार से काम में जुटे है, लेकिन साथ ही उन्होंने इस बात का भी ध्यान रखा है कि फिल्म की क्वालिटी के साथ किसी भी तरह का कोई कॉम्प्रोमाइज न हो और दर्शकों तक बेस्ट सिनेमा पहुंचे।

    'सालार' की रिलीज टली

    इस परियोजना से जुड़े करीबी सूत्र के अनुसार, "निर्देशक प्रशांत नील 'सालार-पार्ट 1 सीजफायर' के फाइनल आउटपुट के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने हर चीज को परफेक्ट बनाने के लिए प्राथमिकता देने के लिए पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम करने का फैसला किया है,

    जिसकी वजह से फिल्म को लेकर चर्चा तेज है। हालांकि, दर्शकों तक बेस्ट फिल्म पहुंचाने को सुनिश्चित करने के लिए नवंबर में फिल्म रिलीज की संभावना अधिक है। निर्देशक, निर्माता और पोस्ट-प्रोडक्शन सभी इस पर काम कर रहे हैं। होम्बले फिल्म्स जल्द ही फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा करेगी।"

    खबरें और भी

    बता दें कि प्रभास स्टारर ये फिल्म इस महीने 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब ये तय हो गया है कि प्रभास की ये मूवी इस दिन तो नहीं आने वाली।

    'फुकरे 3' ने ली 'सालार' की जगह

    शुक्रवार को इन खबरों का बाजार काफी गर्म रहा कि 'सालार' की रिलीज डेट बदलने वाली है। ऐसे में अब शनिवार को इस बात की पुष्टि हो गई है। वहीं सालार की जगह अब दर्शकों को सिनेमाघरों में 'फुकरे 3' देखने को मिलेगी।

    दरअसल मेकर्स की ओर से शुक्रवार को 'फुकरे 3' की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है, जिसके चलते पकंज त्रिपाठी, पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा जैसे कई कलाकारों से सजी ये फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।