'हिंदी सिनेमा में सबकुछ प्लास्टिक है...' Prakash Raj ने बॉलीवुड पर मारा ताना, तमिल-मलयालम फिल्मों को कहा बेस्ट
Prakash Raj On Bollywood: प्रकाश राज ने कहा कि उनके हिसाब से अभी सिर्फ मलयालम और तमिल सिनेमा ही बहुत अच्छी फिल्में बना रहे हैं। ...और पढ़ें

प्रकाश राज ने हिंदी सिनेमा को बताया नकली

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंघम, दबंग 2, वांटेड जैसी बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले एक्टर प्रकाश ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्मों की आलोचना की है। नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले इस एक्टर का मानना है कि मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा अपनी जड़ों से दूर हो गया है और सिर्फ पैसों के बारे में सोचता है।
प्रकाश केरल लिटरेचर फेस्टिवल (KLF) के नौवें एडिशन में बोल रहे थे जहां उन्होंने हिंदी सिनेमा पर अपनी राय शेयर की।
हिंदी सिनेमा में सबकुछ प्लास्टिक- प्रकाश राज
एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रकाश ने कहा, 'आज के समय में मुझे लगता है कि मलयालम और तमिल सिनेमा बहुत अच्छी फिल्में बना रहे हैं दूसरी ओर, हिंदी सिनेमा अपनी जड़ों से दूर हो गया है। सब कुछ सुंदर, शानदार, प्लास्टिक जैसा दिखता है, जैसा कि आप मैडम तुसाद म्यूजियम में देखते हैं। हमारे पास अभी भी बताने के लिए कहानियां हैं, तमिल के नए युवा डायरेक्टर दलित मुद्दों पर बात कर रहे हैं और इससे बहुत उम्मीद मिलती है।
-1769490289933.png)
यह भी पढ़ें- 'पार्ले जी और पानी पर जिंदा...' सफलता से पहले ऐसे थे Vikrant Massey के हालात, एक्टर ने सुनाई आपबीती
बॉलीवुड भूला अपनी जड़ें- प्रकाश राज
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि इंडस्ट्री ने दर्शकों से अपना जुड़ाव खो दिया है। मल्टीप्लेक्स आने के बाद, बॉम्बे फिल्म इंडस्ट्री ने सिर्फ मल्टीप्लेक्स के लिए फिल्में बनाना शुरू कर दिया। बहुत प्यारी फिल्में और वैसी ही चीजें। क्योंकि वे अच्छा चल रही थीं। वे उस पेज 3 कल्चर में चले गए और इसके साथ ही ग्रामीण राजस्थान और बिहार से उनका जुड़ाव खत्म हो गया।
-1769490309610.png)
उन्होंने कहा- आज, सब कुछ पैसे और दिखावे के बारे में है- रील्स, पेज 3 कवरेज, और जोरदार सेल्फ-प्रमोशन। इस प्रोसेस में मुझे लगता है कि इंडस्ट्री ने दर्शकों से अपना जुड़ाव खो दिया है'।
प्रकाश राज आखिरी बार हिंदी फिल्म 'तेरे इश्क में' में दिखे थे, जिसमें उन्होंने धनुष के पिता का किरदार निभाया था। वह अगली बार पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा 'जना नायकन' में नजर आएंगे। यह एक्टर के तौर पर विजय की आखिरी फिल्म होगी, जिसकी रिलीज डेट फिलहाल पोस्टपोन है और अब तक अनाउंस नहीं की गई है।