The Kerala Story 2 के विवाद में कूदे प्रकाश राज, 'बीफ' की तस्वीर शेयर कर कसा तंज
The Kerala Story 2 Controversy: 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2' इन दिनों विवादों में है। अब प्रकाश राज ने फिल्म पर तंज कसा है। ...और पढ़ें

द केरल स्टोरी 2 पर प्रकाश राज ने साधा निशाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विपुल शाह निर्मित 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' (The Kerala Story 2: Goes Beyond) को लेकर विवाद तभी शुरू हो गया था, जब फिल्म का ट्रेलर आया था।
दहला देने वाले फिल्म के ट्रेलर में एक सीन है, जिसमें एक हिंदू लड़की को जबरन 'बीफ' खिलाया जाता है। जब से ट्रेलर रिलीज हुआ, कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं।
द केरल स्टोरी 2 पर मचा बवाल
हाल ही में, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने 'द केरल स्टोरी 2' को बकवास बताया था और अब प्रकाश राज ने भी फिल्म को लेकर तंज कसा है। प्रकाश ने सोशल मीडिया पर 'बीफ' और 'पोर्क' की तस्वीर शेयर कर मेकर्स पर निशाना साधा है।
प्रकाश राज ने कसा मेकर्स पर तंज
रविवार को एक्स हैंडल पर 'वॉन्टेड' स्टार प्रकाश राज ने पोर्क, बीफ और फिश की डिशेज की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "असली केरल स्टोरी यह है कि कैसे पोर्क, बीफ और मछली शाकाहारी सद्या (Sadya) के साथ रहते हैं और वे सभी मिलजुलकर रहते हैं। प्लीज एन्जॉय करें। बस पूछ रहा हूं। सभी को हैप्पी संडे।"
The real #KeralaStory is how pork, beef and fish coexist with vegetarian sadya and all of them live in harmony. Please relish 😍😍😍 #justasking happy Sunday everyone ❤️❤️ pic.twitter.com/Ea2JCPd6n6
— Prakash Raj (@prakashraaj) February 22, 2026
क्या है द केरल स्टोरी 2 की स्टोरी?
'द केरल स्टोरी 2' में दिखाया जाएगा कि कैसे प्यार के जाल में फंसी तीन लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है। हाल ही में फिल्म का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर भी जारी किया गया था जिस पर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग फिल्म को प्रोपगेंडा बता रहे हैं।
हाल ही में अनुराग कश्यप ने मीडिया के साथ बातचीत में 'द केरल स्टोरी 2' को बांटने वाली फिल्म बताया था। उन्होंने कहा था कि मेकर्स पैसा कमाने के लिए इस तरह की फिल्में बना रहे हैं। उन्होंने मेकर्स को लालची भी बताया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Trailer: 'मेरा सलीम ऐसा नहीं है...', रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर; दिल दहला देगी ये कहानी
कब रिलीज होगी द केरल स्टोरी 2?
कामाख्या नारायण सिंह निर्देशित 'द केरल स्टोरी 2' में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा, अदिति भाटिया, अल्का आमिन जैसे कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।