Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नूतन की पोती प्रनूतन बहल ने पार की बोल्डनेस की हद, तस्वीर देख यूजर ने कहा- 'ना ऐसी फोटो न डालो...'

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Wed, 22 Dec 2021 03:42 PM (GMT+05:30)

    प्रनूतन में फैंस उनकी दादी यानी नूतन की झलग देखते हैं। प्रनूतन जाने माने एक्टर मोहनीश बहल की बेटी हैं। प्रनूतन ने फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में डेब्यू क ...और पढ़ें

    Photo Credit : Pranutan Bahl Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Pranutan Bahl Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी फिल्म जगत में अपनी सादगी भरी खूबसूरती से हर किसी का दिल जीतने वाली दिग्गज अदाकारा नूतन हमेशा अपने चाहने वालों के दिल में जिंदा रहेंगी। नूतन की तरह ही उनकी पोती प्रनूतन बहल भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने की जुगत में लगी हुई हैं। प्रनूतन में फैंस उनकी दादी यानी नूतन की झलग देखते हैं। प्रनूतन जाने माने एक्टर मोहनीश बहल की बेटी हैं। प्रनूतन ने फिल्म 'नोटबुक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में प्रनूतन की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है। एक्टिंग के साथ प्रनूतन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं। इसी बीच प्रनूतन की एक बेहद बोल्ड तस्वीर इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। इस तस्वीर को लेकर कुछ यूजर्स उनसे नाराजगी भी जता रहे हैं। यहां देखें तस्वीर...

    View this post on Instagram

    A post shared by Pranutan Bahl (@pranutan)

    प्रनूतन बहल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बेहद ही बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। फोटो में आप देख सकते हैं के प्रनूतन ने ऑरेंज कलर की ब्रालेट पहनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने ब्लू डेनिम जींस पहनी हुई है। इस तस्वीर में प्रनूतन का पोज देने का कातिलाना अंदाज काफी अलग है। वहीं इस तस्वीर में उनके बाल और चॉकलेटी लुक फैंस को जहां एक तरफ दीवाना बना रहा है। वहीं दूसरी तरफ कुछ फैंस को उनकी ये बोल्डनेस भा नहीं रही है।

    प्रनूतन बहल की इस तस्वीर को अबतक काफी व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस पर जहां फैंस हॉट, हार्ट और फायर जैसे कमेंट कर रहे हैं। वहीं कई उन्हें ढंग के कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं। इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ना ऐसी फोटो न डालो।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'हॉटनेस।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Pranutan Bahl (@pranutan)

    प्रनूतन बीते दिनों अपनी फिल्म 'हेलमेट' को लेकर चर्चा में रहीं हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अपारशक्ति खुराना लीड रोल में हैं। फिल्म में प्रनूतन और अपारशक्ति की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। बता दें कि प्रनतून ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'नोटबुक' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर जहीर इकबाल लीड रोल में थे। वहीं 'नोटबुक' के निर्देशक नितिन कक्कड़ हैं और इसके निर्माता सलमान खान, मुराद खेतानी, अश्विन वर्दे है। आपको बता दें कि इसकी कहानी आमतौर की हिंदी फिल्मों की तरह लव स्टोरी नहीं थी लेकिन इमोशनल और रोमांटिक का मिश्रण जरूर रहा।

    खबरें और भी