Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prateik Babbar और Priya Banerjee के रिश्ते को पूरे हुए तीन साल, कपल ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 05:49 PM (IST)

    Prateik Babbar And Priya Banerjee प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) अपनी नई गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी को डेट कर रहे हैं। इस कपल ने इस साल फरवरी में अपने र ...और पढ़ें

    Prateik Babbar and Priya Banerjee Photo Credit Instagarm
    Prateik Babbar and Priya Banerjee Photo Credit Instagarm

    HighLights

    1. प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी की लव स्टोरी
    2. तलाक के बाद प्रिया बनर्जी संग रिश्ते में है एक्टर
    3. तीन साल पूरे होने पर शेयर किया रोमांटिक वीडियो

     

    नई दिल्ली, जेएनएन। Prateik Babbar And Priya Banerjee: बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्टर ने अपने नए रिलेशनशिप का खुलासा किया था।

    तो वहीं अब उन्होंने गर्लफ्रेंड संग अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये कपल अपने रिलेशनशिप के तीन साल पूरे होने का जश्न मनाता नजर आ रहा है।

    प्रतीक और प्रिया तीन साल से कर रहे है डेट

    एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी संग एक रोमांटिक वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खास पल को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे को लिप किस भी करते दिखाई दे रहे है। इस वीडियो को शेयर करने की खास वजह ये है कि दोनों के रिश्ते को आज यानी 28 अगस्त को पूरे तीन साल हो गए है। एक्टर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- हैप्पी 3 सोलमेट ❤️♾️🧿।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priya Banerjee (@priyabanerjee)

     बनवाकर किया था प्यार का इजहार

    बता दें, इस कपल ने इसी साल 14 फरवरी को मौके पर इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों ने अपने हाथ पर एक-दूसरे का टैटू भी बनवाया हुआ है।

    तलाकशुदा है प्रतीक बब्बर

    बता दें, प्रतीक तलाकशुदा है। उनकी पहली शादी सान्या सागर के साथ शादी हुई थी। दोनों की शादी 23 जनवरी 2019 में हुई थी, लेकिन यह शादी ज्यादा लंबी नहीं टिक सकी। महज एक साल के अंदर ये कपल अलग हो गया था।

    खबरें और भी