Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prateik ने पिता राज बब्बर को शादी में ना बुलाने की बताई वजह, कहा- 'एक दिन सबको पता लग...'

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 04:53 PM (IST)

    अभिनेता प्रतीक स्मिता पाटिल और प्रिया बनर्जी ने हाल ही में अपना म्यूजिक वीडियो 'इश्क फकीर' लॉन्च किया। उनकी शादी 14 फरवरी, 2025 को हुई थी, जिस पर विवा ...और पढ़ें

    प्रतीक बब्बर और स्मिता पाटिल (फोटो-इंस्टाग्राम)

    प्रतीक बब्बर और स्मिता पाटिल (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रतीक स्मिता पाटिल बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता है जिन्हें वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी पत्नी प्रिया बनर्जी के साथ 'इश्क फकीर' नाम से एक म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया था। आपको बता दें कि दोनों ने 14 फरवरी, 2025 को शादी की थी।

    प्रतीक और प्रिया ने किया वीडियो का प्रमोशन

    इस शादी के बाद ऑनलाइन काफी विवाद खड़ा हुआ था क्योंकि प्रतीक ने पिता राज बाबर को शादी में नहीं बुलाया था। हाल ही में, अभिनेता ने इस बारे में खुलकर बात की। हाल ही में, प्रतीक और उनकी पत्नी प्रिया ने मिस मालिनी के साथ बातचीत में इसपर बात की। दोनों यहां अपने म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन के लिए आए थे। जब प्रतीक से उनकी शादी और उससे जुड़े विवाद के बारे में पूछा गया, तो अभिनेता ने बताया कि कड़वाहट के पीछे की सच्चाई हर कोई नहीं जानता, लेकिन एक दिन दुनिया को पता चल जाएगा।

    Prateik (4)

    यह भी पढ़ें- ‘कौन मां, कौन बाप?’ Prateik Smita Patil ने जन्म के बाद कस्टडी की लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी

    प्रतीक ने कहा, "लोगों को सच्चाई नहीं पता। इंडस्ट्री के कुछ लोगों को सच्चाई पता है, लेकिन आम जनता और कुछ अन्य इसके बारे में नहीं जानता... लेकिन एक दिन, सबको सच्चाई पता चल जाएगी। किसी कहानी में, किसी किताब में, किसी इंटरव्यू में, या किसी फिल्म में।"

    प्रिया बनर्जी ने बताई सच्चाई

    वहीं बात को आगे बढ़ाते हुए प्रतीक की पत्नी प्रिया ने कहा कि हम जबसे प्यार में पड़े हमने काफी कुछ झेला है। हमें कई सारे टेस्ट देने पड़े कि हम एक दूसरे को नहीं छोड़ेंगे। इन सारी दिक्कतों में भी हम साथ खड़े रहे। प्रिया ने कहा, 'मुझे लगता है कि शादी से ठीक पहले जिंदगी ने हमारे सामने कई तरह की परीक्षाएं रखीं, बस यह देखने के लिए कि क्या हम टिक पाएंगे लेकिन हम निंजा निकले। मुझे लगता है कि हमारे सामने जो भी समस्या आई, हमने कभी यह नहीं सोचा कि 'अब क्या होगा?'। हमने एक-दूसरे को देखा और एक-दूसरे को समझ लिया।'

    खबरें और भी

    Prateik (6)

    बता दें कि प्रतीक अभिनेत्री स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे हैं। दोनों की पहली मुलाकात 1982 में आई फिल्म 'भीगी पलकें' के सेट पर हुई थी। उस समय राज पहले से ही नादिरा बब्बर से शादीशुदा थे लेकिन उन्हें स्मिता से प्यार हो गया। उन्होंने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया। इस शादी से उन्हें एक बेटा प्रतीक हुआ। हालांकि डिलीवरी के टाइम पर कुछ कॉम्पलिकेशन की वजह से स्मिता पाटिल का 31 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

    यह भी पढ़ें- 'तुमने बहुत कम समय दिया...'Smita Patil की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर इमोशनल हुए Raj Babbar, लिखा इमोशनल मैसेज