Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सगाई की खबरों के बीच गर्लफ्रेंड Priya Banerjee संग एयरपोर्ट पर सपोर्ट हुए Prateik Babbar

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 03:38 PM (GMT+05:30)

    Prateik Babbar And Priya Banerjee प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) मुंबई एयरपोर्ट पर प्रिया बनर्जी संग स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट हुए । तीन साल से दोनों ए ...और पढ़ें

    प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी (Photo Instagram)
    प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी (Photo Instagram)

    HighLights

    1. प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी एयरपोर्ट पर हुए सपोर्ट
    2. खबर है कि कपल ने सगाई कर ली है
    3. 2019 में सान्या सागर से की थी पहले शादी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Prateik Babbar And Priya Banerjee: प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में रहते हैं। बीते साल वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्टर ने अपने नए रिलेशनशिप से पर्दा उठाया था।

    अब एक बार फिर एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में है। दरअसल, प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) मुंबई एयरपोर्ट पर प्रिया बनर्जी संग स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट हुए।

    यह भी पढ़ें- Prateik Babbar को आज भी है Bhaag Milkha Bhaag खोने का गम, बताया किस गलती के कारण हाथ से निकल गई थी फिल्म

    प्रतीक और प्रिया बनर्जी की  ट्विनिंग

    प्रतीक और प्रिया बनर्जी एयरपोर्ट पर एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए। इस मौके पर प्रतीक बब्बर सफेद टी और ब्लैक बाइकर जैकेट में दिखाई दिए इस पर उन्होंने ब्लैक स्लीपर के साथ ब्लैक गॉगल्स कैरी किए हुए थे। तो वहीं प्रिया भी ट्विनिंग करती नजर आईं उन्होंने व्हाइट ब्रालेट टॉप और ब्लैक जैकेट के साथ लाइट ब्लू कलर की ट्रैक पैंट कैरी की हुई थी।

    क्या कपल ने की सगाई ?

    टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक,  तीन साल से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और इस कपल ने सगाई भी कर ली है। रिपोर्ट्स में एक करीबी के हवाले से दावा किया गया है कि प्रतीक ने पिछले साल नवंबर में अपने जन्मदिन से दो दिन पहले प्रिया को प्रपोज किया था और इसके बाद दोनों ने सगाई कर ली। हालांकि एक्टर प्रतीक बब्बर या उनकी गर्लफ्रेंड की तरफ से इसपर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

    तलाकशुदा है प्रतीक बब्बर

    यह भी पढ़ें- Prateik Babbar ने सान्या सागर संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, शादी को बताया जल्दबाजी, कहा- 'मुझ पर फैमिली प्रेशर था'

    बता दें, प्रतीक ने साल 2019 में सान्या सागर से शादी की थी, लेकिन इस कपल की ये शादी 6 महीने भी नहीं चली और दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद प्रतीक बब्बर ने बीते साल फरवरी में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था।

    खबरें और भी