यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मां के साथ नाइट आउट पर निकलीं प्रेग्नेंट Deepika Padukone, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) जल्द मां बनने वाली हैं। कुछ दिनों पहले वह अपने ब्यूटी ब्रांड को प्रमोट करती नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने येलो कलर ...और पढ़ें

HighLights
- दीपिका पादुकोण का प्रेग्नेंसी ग्लो
- सितंबर में बच्चे को जन्म देगी दीपिका
- मां के साथ गुजार रही हैं वक्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस वक्त अपनी 6 महीने की प्रेगनेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में वह एक्ट्रेस मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इन दिनों दीपिका अपनी मां के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही हैं, क्योंकि पति रणवीर सिंह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के चलते इटली में है।
ऐसे में मां अपनी लाडली का पूरा-पूरा ख्याल रख रही हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण और उनकी मां उज्जला पादुकोण (Ujjala Padukone) का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुई। इस दौरान उनका प्रेगनेंसी ग्लो उनके चेहरे पर साफ-साफ नजर आ रहा है।
यह भी पढे़ं- 72 घंटे में नीलाम हुआ Deepika Padukone का मैटरनिटी येलो गाउन, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
दीपिका का नया वीडियो
महीनों तक मीडिया से दूर रहने के बाद अब एक बार फिर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लगातार पैपराजी के कैमरों में कैद होती नजर आ रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस फ्लोरल टॉप को ब्लू जीन्स के साथ कैरी किया हुआ था। बालों का बन बनाया हुआ था। तो वहीं मम्मी ने प्रिंटेड टॉप और पैंट कैरी किया हुआ था। इस वीडियो में दीपिका के लुक की तारीफ हो रही है।
दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट
पिछले साल जवान और पठान की सफलता के बाद दीपिका पादुकोण इस साल अनिल कपूर और ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में नजर आई थी। अब जल्द वह प्रभास, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी के साथ उनकी फिल्म कल्कि 2898 एडी में दिखाई देंगी।
खबरें और भी
इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में लेडी सिंघम (डीसीपी शक्ति शेट्टी) की भूमिका भी निभा रही हैं। एक्शन फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर और अन्य भी हैं और यह 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।