Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शहीद जवानों की पत्नियों के लिए प्रीति जिंटा ने किया बड़ा दान, इस फैसले से जीता लोगों का दिल!

    Updated: Sun, 25 May 2025 02:26 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने आर्मी वाइव्स के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके जरिए उन्होंने लोगों ...और पढ़ें

    प्रीति जिंटा ने लिया एक बड़ा फैसला (Photo Credit- Instagram)
    प्रीति जिंटा ने लिया एक बड़ा फैसला (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. शहीद जवानों की पत्नी के लिए प्रीति जिंटा का बड़ा फैसला
    2. इतने करोड़ की धन राशि का किया दान
    3. जवानों को लेकर कह दी दिल जीतने वाली बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा लवर्स के बीच बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की फिल्मों का जिक्र अक्सर चलता है। उनका नाम उन चुनिंदा एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो आईपीएल की क्रिकेट टीम की मालकिन भी हैं। वह हर तरह की घटना पर अपने विचार खुलकर रखने के लिए भी जानी जाती हैं। अब जानकारी सामने आई है कि उन्होंने सेना के शहीद जवानों की पत्नियों के लिए एक बड़ी धन राशि का दान किया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने एक हालिया बड़े कदम से सभी का दिल जीत लिया है। दरअसल, उन्होंने सेना की विधवाओं और उनके बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए 1 करोड़ से ज्यादा की धन राशि का दान करने का फैसला लिया है। बता दें 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर सफलता के साथ किया। इसके कुछ दिनों बाद एक्ट्रेस ने यह फैसला लिया था।

    शहीदों की पत्नियों के लिए प्रीति जिंटा ने किया दान

    ई-टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक्ट्रेस ने इसके बारे में एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि उन्होंने अपनी आईपीएल की क्रिकेट टीम पंजाब किंग्स की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (एडब्ल्यूडब्ल्यूए) को कुल 1.10 करोड़ रुपये की धन राशि का दान किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

    ये भी पढ़ें- जब बॉक्स ऑफिस पर चला था की प्रीति जिंटा की क्यूटनेस का जादू, 4 करोड़ के बजट में कर डाली थी जबरदस्त कमाई

    सेना के जवानों की तारीफ में क्या बोलीं एक्ट्रेस?

    प्रीति जिंटा ने शनिवार को जयपुर में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में बताया कि हम चाहकर भी अपने जवानों के बलिदान को चुका नहीं सकते हैं, लेकिन देश के सभी नागरिकों को उनके परिवार की हर संभव मदद जरूर करनी चाहिए। उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, हमें भारतीय सशस्त्र बलों पर बहुत ज्यादा गर्व महसूस होता है और हम अपने देश और इसके बहादुर जवानों के प्रति समर्थन के भाव से खड़े हुए हैं। इस कार्यक्रम के बारे में बता दें कि इसमें दक्षिण पश्चिमी कमान के सेना कमांडर, AWWA की क्षेत्रीय अध्यक्ष और सेना परिवारों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी इसमें मौजूद थी।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर भी एक्विट रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक यूजर के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया था कि उन्होंने सेना के जीवन को काफी करीब से देखा है, क्योंकि वह भी एक फौजी की बेटी हैं।

    ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi के साथ वायरल हुई फोटो, भड़की Preity Zinta ने सोशल मीडिया पर खोल दी पोल